अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म 'गोल्ड' का दूसरा टीजर रिलीज हो गया है। इस जबरदस्त टीजर को देखते ही आप देशभक्ति की भावना से लबरेज हो जाएंगे। बता दें कि यह एक पीरियड ड्रामा फिल्म है।
टीजर के शुरू में लिखा आता है 'ये नेशनल एंथम है इसलिए खड़े हो जाएं।' तभी सामने इंग्लैंड का झंडा आता है और उनका राष्ट्रीय गान आता है। आगे लिखा आता है, 'आप इसे देखकर कैसा महसूस कर रहे हैं, पिछले 200 सालों तक हम अंग्रेजों के राष्ट्रीय गान के लिए खड़े होते आए हैं जब तक कि एक अकेले आदमी के ख्वाब ने अंग्रेजों को हमारे राष्ट्रीय गान पर खड़े होने पर मजबूर नहीं कर दिया।'
इस फिल्म में 1933 से 1948 के बीच देश में राष्ट्रीय खेल हॉकी की स्थिति को दिखाया गया है। यह कहानी पूर्व हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह के जीवन पर आधारित है जिन्होंने देश को हॉकी में पहला गोल्ड मेडल दिलाया था।
फिल्म में अक्षय कुमार के अपोजिट टीवी की 'नागिन' मौनी रॉय हैं, उनकी यह डेब्यू फिल्म भी है। इसके अलावा फिल्म में कुणाल कपूर, विनीत कुमार सिंह, अमित साध और सनी कौशल मुख्य भूमिका में हैं।
इसे रीना कागती ने डायरेक्ट किया है। वहीं रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर की प्रोडक्शन कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 15 अगस्त को रिलीज होगी। इसी दिन जॉन अब्राहम की 'सत्यमेव जयते' भी रिलीज होने वाली है।