देशभर में आज दिवाली का त्योहार बड़ी ही धूम-धाम से मनाया जा रहा है। ऐसे में बॉलीवुड में त्योहारों की बात करें तो होली से लेकर दीवाली तक ज्यादातर स्टार्स इनका लुफ्त उठाते हैं। बात करेंगे बॉलीवुड के उन 5 कपल्स की जो अपनी पहली दिवाली मनाने जा रहे हैं। तो चलिए देर किस बात की, नजर डालते है इन 5 स्पेशल कपल्स पर...
2 of 6
anushka and virat Karwa Chauth
- फोटो : twitter
इस कड़ी में सबसे पहले बात करेंगे बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की। बता दें कि दोनों इस साल पहली दिवाली एक साथ मनाएंगे। पिछले साल काम के चलते दोनों ने अलग-अलग जगह दिवाली सेलिब्रेट की थी।
बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा और एक्टर अंगद सिंह इसी साल शादी जैसे पवित्र बंधन में बंध गए। ऐसे में दोनों की यह पहली दिवाली है। यह कपल काफी लंबे समय से रिलेशनशिप में था। बता दें कि नेहा धूपिया गर्भवती हैं और किसी भी टाइम अंगद के घर किलकारी गूंज सकती है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहुजा की शादी काफी ट्रेंडिंग रही थी। इसी साल मई के महीने में सोनम और आहुजा जन्म-जन्म के लिए एक हो गए थे। सोनम की शादी में पूरा बॉलीवुड इन्जॉय करने डॉंस फ्लोर पर उतरा था। ऐसे में सोनम और आहुजा की शादी के बाद यह पहली दिवाली है।
5 of 6
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस
लिस्ट में सबसे ट्रेंडिंग जोड़ी बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की है। हाल ही में दोनों ने सगाई कर ली है और बहुत जल्द शादी भी होने जा रही है। बता दें सगाई के बाद इनकी यह पहली दिवाली है। लेकिन माना जा रहा है कि इस साल की दिवाली प्रियंका निक के साथ ही सेलिब्रेट करेंगी।