फिल्म इंडस्ट्री में कई अभिनेत्रियों का एमएमएस वीडियो लीक हुआ है, जिसे लेकर उन्हें काफी आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने अभिनेत्रियों को उनके लीक वीडियो को लेकर को खरी-खोटी भी सुनाई थी। हाल ही में भोजपुरी अभिनेत्री प्रियंका पंडित ने इस मामले पर खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने बताया है कि वीडियो लीक के कारण उनकी जिंदगी पर क्या असर पड़ा है। केवल प्रियंका ही नहीं, बल्कि अन्य अभिनेत्रियां भी इस मामले पर अपनी बात सामने रख चुके हैं। चलिए जानते हैं उन अभिनेत्रियों के बारे में जिन्होंने अपनी एमएमएस लीक वीडियो को लेकर प्रतिक्रियाएं दी हैं।
MMS Leak: एमएमएस वायरल होने पर खुलकर बोलीं ये एक्ट्रेस, कोई ट्रोल्स पर भड़कीं तो किसी ने बयां किया दर्द
प्रियंका पंडित
बीते दिन भोजपुरी अभिनेत्री प्रियंका पंडित ने इंटरव्यू के दौरान अपने एमएमएस लीक वायरल वीडियो पर प्रतिक्रिया दी थी। अभिनेत्री ने कहा था कि यह वीडियो फेक है। सिर्फ बदनाम करने के लिए वीडियो में उन्हें जोड़ा गया है। इस वीडियो की वजह से उनके करियर पर बहुत बुरा असर पड़ा और उनका करियर बर्बाद हो गया। अभिनेत्री इस मामले में कानूनी कदम भी उठा चुकी हैं। उन्होंने पुलिस में लिखित शिकायत भी दर्ज करवाई थी।
Holidays in Bollywood: मानवाधिकार आयोग पहुंचा फिल्म इंडस्ट्री में छुट्टी का मामला, जारी किए ये अहम निर्देश
पूनम दुबे
भोजपुरी अभिनेत्री पूनम दुबे का भी एमएमएस वीडियो लीक हुआ था। हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं हुई थी कि क्लिप में नजर आ रही महिला पूनम दुबे ही थीं। इसके बाद पूनम ने खुद भी साफ किया था कि वीडियो में वह नहीं हैं। उन्होंने उस इस वीडियो को फेक भी बताया था और फैंस से इसे वायरल न करने की अपील भी की थी।
Ranbir kapoor: आलिया की प्राइवेट तस्वीरें लीक होने से रणबीर कपूर नाराज, एक्शन लेने की तैयारी में अभिनेता!
शिल्पी राज
भोजपुरी की मशहूर गायिका शिल्पी राज भी इस लिस्ट में शामिल हैं। शिल्पी राज के एमएमएस लीक वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था। रिपोर्ट्स के अनुसार वह विजय चौहान नाम के व्यक्ति के साथ वीडियो में नजर आ रही थीं। वीडियो सामने आने के बाद शिल्पी को आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए गायिका ने वीडियो को वायरल न करने की अपील भी की थी। शिल्पी ने कहा था कि मुझे नहीं पता कि वीडियो में जिस लड़की का चेहरा दिख रहा है वह कौन है। यह बस मेरी छवि खराब करने की साजिश है।
Celebs: जब इन स्टार्स को पसंद नहीं आई फैंस के साथ बदतमीजी, लगा दी थी अपने बॉडीगार्ड की क्लास
अक्षरा सिंह
भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह फिल्मों के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियां बटोरती हैं। अक्षरा सिंह का भी एमएमएस वीडियो वायरल हुआ था। अक्षरा सिंह ने उस वीडियो को फेक बताया था और ट्रोल्स को लताड़ भी लगाई थी। अक्षरा सिंह ने कहा था कि यह मुझे बदनाम करने की साजिश हो रही है, लेकिन कितना भी कोशिश कर लो, मैं टूटने वाली नहीं हूं। मैं अपना काम जारी रखूंगी।
Maanvi Gagroo Marriage: शादी के बंधन में बंधीं 'फोर मोर शॉट्स' फेम मानवी गगरू, सामने आईं तस्वीरें