दशहरा पर धमाका करेंगे पवन सिंह; रिलीज होगी 'जियो मेरी जान'; कल रक्षाबंधन पर भी देंगे सरप्राइज, जानिए क्या?
Jiyo Meri Jaan Release Date: भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह की फिल्म 'जियो मेरी जान' की रिलीज डेट सामने आ गई है। जानिए टीजर कब दस्तक देगा?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की फिल्म 'जियो मेरी जान' का साल 2024 में एलान किया गया था। दो साल पहले फिल्म का पहला पोस्टर जारी किया गया था, जिसमें पावर स्टार फटी शर्ट और हाथ में चप्पल पकड़े हुए दिखे थे। चेहरे पर चोट के निशान थे। अब इसी फिल्म की रिलीज डेट का एलान किया गया है।
कब रिलीज होगी यह फिल्म?
पावर स्टार पवन सिंह की फिल्म 'जियो मेरी जान' इस साल दशहरा के अवसर पर रिलीज होगी। त्योहार के मौके पर पवन सिंह धमाका करने को तैयार हैं। आज गुरुवार को जेपी स्टार पिक्टर्स भोजपुरी के इंस्टग्राम अकाउंट से फिल्म की रिलीज डेट का खुलासा किया गया है।
फिल्म के उसी पुराने पोस्टर के साथ लिखा है, 'पावर स्टार पवन सिंह आ रहे है दशहरा के शुभ अवसर पर आप सभी के नजदीकी सिनेमाघरों में अपनी फिल्म 'जियो मेरी जान' लेकर'।
कल रक्षाबंधन पर क्या देंगे सरप्राइज?
पवन सिंह की यह फिल्म दशहरा के अवसर पर दस्तक देगी। वहीं, कल 28 अगस्त को रक्षाबंधन के अवसर पर भी पावर स्टार फैंस को सरप्राइज देने वाले हैं। दरअसल, इसी फिल्म का टीजर कर राखी के अवसर पर जारी होगा। टीजर कल सुबह 10 बजे 'जेपी स्टार पिक्टर्स भोजपुरी' के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया जाएगा।
फिल्म की स्टारकास्ट
बता दें कि फिल्म 'जियो मेरी जान' का निर्देशन अनंजय रघुराज ने किया है। वहीं, इसे उमा शंकर प्रसाद ने प्रोड्यूस किया है। आयुष राज गुप्ता इसके सह-निर्माता हैं। फिल्म में पवन सिंह के अलावा रुपाली जाधव, सपना चौहान, संजय वर्मा, विनीत विशाल और साहिल तिवारी जैसे सितारे हैं। फिल्म को राकेश त्रिपाठी ने लिखा है।