फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Maanvi Gagroo Married with actor and stand up comedian kumar varun see four more shots actress wedding photos

Maanvi Gagroo Marriage: शादी के बंधन में बंधीं 'फोर मोर शॉट्स' फेम मानवी गगरू, सामने आईं तस्वीरें

Thu, 23 Feb 2023 02:46 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Thu, 23 Feb 2023 02:46 PM IST
सार

अभिनेत्री मानवी गगरू ने कॉमेडियन कुमार वरुण से शादी कर ली है। अभिनेत्री ने अपनी शादी का खुलासा खुद सोशल मीडिया पर किया है।

विज्ञापन
Maanvi Gagroo Married with actor and stand up comedian kumar varun see four more shots actress wedding photos
मानवी गगरू, कुमार वरुण - फोटो : Social media

विस्तार

अभिनेत्री मानवी गगरू शादी के बंधन में बंध गई हैं। उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड अभिनेता और कॉमेडियन कुमार वरुण के साथ शादी की है। अभिनेत्री ने शादी तो खुलासा खुद सोशल मीडिया पर किया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वरुण के साथ अपनी शादी की कुछ बेहद प्यारी तस्वीरें साझा की हैं, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
विज्ञापन

 
Trending Videos

Maanvi Gagroo Married with actor and stand up comedian kumar varun see four more shots actress wedding photos
मानवी गगरू, कुमार वरुण - फोटो : Social media

मानवी ने अचानक अपनी शादी की तस्वीरें साझा कर सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है। अभिनेत्री की शादी की तस्वीरें देख सभी फैंस चौक गए हैं। दरअसल, मानवी ने वरुण के साथ साधारण तरीके से शादी की है। कपल की शादी एक नीचे समारोह थी। शादी में दोनों के परिवार के लोग और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे।
Pathaan: पड़ोसी मुल्क में 'पठान' की रिलीज से पहले बुलंद हुए विरोध के स्वर, बांग्लादेशी अभिनेता ने जताई आपत्ति

विज्ञापन
विज्ञापन

Maanvi Gagroo Married with actor and stand up comedian kumar varun see four more shots actress wedding photos
मानवी गगरू, कुमार वरुण - फोटो : Social media

अपनी शादी की तस्वीरें साझा करते हुए मानवी ने कैप्शन में लिखा, 'हमारे करीबी दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में आज 23 फरवरी 2023 की इस पलिंड्रोम इस तारीख पर हमने इसे आधिकारिक कर दिया है।' शादी की तस्वीरों में मानवी सुर्ख लाल कलर की साड़ी पहने हुए बला की खूबसूरत लग रही हैं। वहीं वरुण ने क्रीम कलर की शेरवानी पहनी हुई है, जिसमें वह हैंडसम नजर आ रहे हैं।
Sonu Sood: छा गया बिहार की माटी का लाल अमरजीत जयकर, रूहानी आवाज सुन सोनू सूद ने दे डाला यह बड़ा ऑफर

विज्ञापन

Maanvi Gagroo Married with actor and stand up comedian kumar varun see four more shots actress wedding photos
मानवी गगरू, कुमार वरुण - फोटो : Social media

मानवी और वरुण की शादी की बात सामने आने पर फैंस बहुत खुश हैं। कपल की शादी की तस्वीरों पर फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं और उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। बता दें कि दोनों एक दूसरे को काफी लंबे समय से डेट कर रहे थे। अब उन्होंने अपने रिश्ते को आगे बढ़ाते हुए एक दूसरे के साथ शादी कर ली है। तस्वीरों में दोनों बेहद खुश नजर आ रहे हैं।
Mrs Chatterjee Vs Norway: देश के खिलाफ जंग लड़ती दिखेंगी रानी मुखर्जी, दमदार मां बन हुई स्क्रीन पर वापसी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed