फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सागर हत्याकांड: पूछताछ में कई बार फूट-फूटकर रोया सुशील पहलवान, खाना-पीना भी छोड़ा

Tue, 25 May 2021 12:04 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 25 May 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Wrestler Sushil Kumar arrested pehlwan Sushil Kumar cried in police interrogation Sagar Dhankhar murder case
sushil kumar arrested - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में चार मई की रात को पहलवान सागर धनकड़ हत्याकांड मामले में गिरफ्तार किया गया ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार पुलिस की पूछताछ में कई बार फफक-फफक कर रो पड़ा। घटना के बाद सुशील को अपने अपने कैरियर की चिंता सता रही है। उसे अपने किए पर पछतावा हो रहा है। सोमवार को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने सुशील व उसके साथी अजय उर्फ सुनील बक्करवाला से पांच घंटे पूछताछ की। इसके अलावा अपराध शाखा की एक टीम छत्रसाल स्टेडियम भी पहुंची। पुलिस की टीम ने घटना स्थल पर जाकर वहां का ग्राफ तैयार किया। अपराध शाखा अब नए सिरे से सभी सबूतों को परख रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मंगलवार को सुशील की मदद करने वाली महिला खिलाड़ी को भी पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है। दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि चूंकि मामला बेहद हाईप्रोफाइल है, इसलिए खुद अपराध शाखा के अतिरिक्त आयुक्त शिबेश सिंह और पुलिस उपायुक्त मोनिका भारद्वाज सुशील व अजय से पूछताछ करने पहुंचे। दोनों ने कई घंटे दोनों से लंबी पूछताछ की। इस दौरान कई बार सुशील की आंखों से आंसू छलके। 

Wrestler Sushil Kumar arrested pehlwan Sushil Kumar cried in police interrogation Sagar Dhankhar murder case
sushil kumar arrested - फोटो : अमर उजाला
क्राइम ब्रांच की ही एक अन्य टीम छत्रसाल स्टेडियम भी पहुंची। वहां पुलिस ने घटना स्थल के अलावा आने-जाने के रास्तों का पूरा ग्राफ बनाया। इसके अलावा टीम मॉडल टाउन एम-ब्लॉक के उस फ्लैट पर भी पहुंची, जहां से सुशील व उसके साथियों ने सागर व उसके दोस्तों को अगवा किया था। 

Wrestler Sushil Kumar arrested pehlwan Sushil Kumar cried in police interrogation Sagar Dhankhar murder case
गिरफ्तार सुशील कुमार की पहली तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक सुशील और अजय से पूछताछ के बाद दोनों के बयानों को क्रॉस चेक भी किया जा रहा है। पूरे घटनाक्रम के बारे में दोनों के बयानों का मिलान भी कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Wrestler Sushil Kumar arrested pehlwan Sushil Kumar cried in police interrogation Sagar Dhankhar murder case
sushil kumar arrested - फोटो : अमर उजाला
पुलिस अधिकारी ने बताया कि चूंकि सुशील एक अंतरराष्ट्रीय पहलवान है, ऐसे में उसकी डाइट भी पूरा ख्याल रखा जा रहा है। हालांकि सूत्रों का कहना है कि गिरफ्तारी के बाद से ही सुशील ठीक से खाना भी नहीं खा रहा है। 
 
विज्ञापन
Wrestler Sushil Kumar arrested pehlwan Sushil Kumar cried in police interrogation Sagar Dhankhar murder case
sushil kumar arrested - फोटो : अमर उजाला
पुलिस अधिकारी उसको समझा-बुझाकर सही खाना खिलवाने का प्रयास कर रहे हैं। अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद स्पेशल सेल की टीम ने कोर्ट में पेश करने के बाद सुशील व अजय को मॉडल टाउन थाना पुलिस को सौंप दिया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed