फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सागर हत्याकांड: पहलवान सुशील कुमार को बड़ा झटका, उत्तर रेलवे करेगा ये कार्रवाई

Mon, 24 May 2021 04:06 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 24 May 2021 04:06 PM IST
विज्ञापन
Wrestler Sushil Kumar arrested Northern Railway will suspend accused Sushil Kumar in Wrestler Sagar Dhankhar murder case
sushil kumar arrested - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में जूनियर गोल्ड मेडलिस्ट पहलवान सागर राणा की हत्या के मामले में गिरफ्तार हुए ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट सुशील कुमार को एक और बड़ा झटका लगा है। पहलवान सुशील कुमार की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। अब उसको रेलवे की नौकरी से हाथ धोना पड़ सकता है। दिल्ली सरकार से प्रस्ताव मिलने के बाद रेलवे ने इसकी तैयारी भी शुरू कर दी है। उत्तर रेलवे के वरिष्ठ कर्मशल मैनेजर के पद पर कार्यरत सुशील कुमार के सस्पेंशन का आदेश रेलवे जल्द ही नियम-कायदों के साथ निकालेगा। दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद पहलवान सुशील कुमार को रेलवे की नौकरी से हटाया जाएगा। दिल्ली सरकार में डेप्युपेशन पर चल रहे सुशील कुमार को छत्रसाल स्टेडियम में स्कूल में खेलों को बढ़ावा देने के लिए ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी बनाया गया था।  उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार का कहना है कि  रविवार कोरेलवे बोर्ड  को दिल्ली सरकार से सुशील कुमार से सबंधित एक रिपोर्ट मिली है। जिसमें सुशील कुमार पर एफआईआर दर्ज होने का जिक्र है। उसे नौकरी से हटाया जाएगा।

Wrestler Sushil Kumar arrested Northern Railway will suspend accused Sushil Kumar in Wrestler Sagar Dhankhar murder case
sushil kumar arrested - फोटो : अमर उजाला
 अधिकारियों का कहना है कि सुशील को सस्पेंड करने का आधिकारिक निर्देश एक या दो दिन में जारी कर दिया जाएगा। दिल्ली सरकार ने भी सुशील कुमार के डेप्युटेशन बढ़ाने की मांग को खारिज कर दिया था।

Wrestler Sushil Kumar arrested Northern Railway will suspend accused Sushil Kumar in Wrestler Sagar Dhankhar murder case
गिरफ्तार सुशील कुमार की पहली तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद सरकार ने उत्तर रेलवे को भी डेप्युटेशन को खारिज करने आवेदन खारिज करके भेज दिया था। 2015 से सुशील कुमार रेलवे अधिकारी होने के साथ दिल्ली सरकार में डेप्युटेशन पर कार्यरत था। डेप्युटेशन का कार्यकाल 2020 तक था जिसे बढ़ाना चाहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Wrestler Sushil Kumar arrested Northern Railway will suspend accused Sushil Kumar in Wrestler Sagar Dhankhar murder case
sushil kumar arrested - फोटो : अमर उजाला
क्या है पूरा मामला?
आपको बता दें कि दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में 4 मई की रात दिल्ली के मॉडल टॉउन थाने के इलाके में पहलवान सुशील और उसके साथियों ने एक फ्लैट से सागर और उसके दोस्तों का अपहरण किया। फिर छत्रसाल स्टेडियम में ले जाकर उनकी बेरहमी से पिटाई की। इसमें सागर बुरी तरह घायल हो गया था। इलाज के दौरान सागर की मौत हो गई थी। 
 
विज्ञापन
Wrestler Sushil Kumar arrested Northern Railway will suspend accused Sushil Kumar in Wrestler Sagar Dhankhar murder case
sushil kumar arrested - फोटो : अमर उजाला
वारदात के बाद पुलिस को स्टेडियम का एक सीसीटीवी फुटेज भी हाथ लगा है। सीसीटीवी फुटेज में सुशील 20-25 पहलवानों और असौदा गिरोह के बदमाशों के साथ सागर धनखड़ और दो अन्य को पीटता दिखा है। सभी लोग सागर को लात-घूंसों, डंडों, बैट व हॉकी से मारते दिख रहे हैं। फुटेज में सुशील सागर व दो अन्य पीड़ितों पर हॉकी चलाता भी दिखा है। सभी पहलवान और बदमाश स्टेडियम के सीसीटीवी कैमरे में कैद हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed