Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi s air quality worsens for third consecutive day AQI reaches 373

दिल्ली की हवा लगातार तीसरे दिन बिगड़ी: 59 में से 57 केंद्रों पर हवा 'बहुत खराब' या गंभीर श्रेणी में; जानें AQI

Fri, 13 Nov 2026 08:22 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली
संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली Published by: Akash Dubey Updated Fri, 13 Nov 2026 08:22 PM IST
सार

शुक्रवार को राजधानी में आईआईटी दिल्ली सबसे प्रदूषित स्थान रहा, यहां एक्यूआई 450 के आंकड़े को भी पार कर गया। दूसरे नंबर पर नॉर्थ कैंपस रहा। कैंटोनमेंट सबसे कम एक्यूआई वाला स्थान रहा।

विज्ञापन
Delhi s air quality worsens for third consecutive day AQI reaches 373
दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में वायु प्रदूषण लगातार तीसरे दिन बढ़ा। शुक्रवार को राजधानी का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 373 दर्ज किया गया, जो एक दिन पहले के 350 से 23 अंक अधिक है। हालात की गंभीरता यह है कि 59 निगरानी केंद्रों में से 57 पर हवा बहुत खराब या गंभीर श्रेणी में रही। गंभीर श्रेणी वाले केंद्रों की संख्या 13 से बढ़कर 16 हो गई। वहीं, खराब और मध्यम श्रेणी में केवल एक-एक केंद्र रहा। किसी भी केंद्र पर हवा संतोषजनक श्रेणी में नहीं रही। आईआईटी दिल्ली 452 एक्यूआई के साथ सबसे प्रदूषित केंद्र रहा, जबकि कैंटोनमेंट में सबसे कम 151 एक्यूआई दर्ज किया गया।

विज्ञापन


राजधानी में प्रदूषण की स्थिति चार दिनों में काफी बदल गई। 10 नवंबर को 34 केंद्र खराब श्रेणी में थे और एक भी केंद्र गंभीर श्रेणी में नहीं था। 11 नवंबर को गंभीर केंद्रों की संख्या एक हुई, जबकि 12 नवंबर को यह बढ़कर 13 पहुंच गई। शुक्रवार को गंभीर श्रेणी के केंद्रों की संख्या 16 हो गई। इसके उलट खराब श्रेणी वाले केंद्र 34 से घटकर महज एक रह गए। शुक्रवार को 41 केंद्र बहुत खराब श्रेणी में दर्ज किए गए।
विज्ञापन


आईआईटी दिल्ली का एक्यूआई 452
शुक्रवार को आईआईटी दिल्ली में सबसे अधिक 452 एक्यूआई दर्ज किया गया। नॉर्थ कैंपस 446 के साथ दूसरे स्थान पर रहा। एनआईएच नरेला और पूसा आईआईटीएम में 437-437, बुराड़ी क्रॉसिंग में 433, पंजाबी बाग में 431, कॉमनवेल्थ में 428, चांदनी चौक में 427, सीआरआरआई मथुरा रोड में 421 और आईटीओ में 419 एक्यूआई रहा। ये सभी केंद्र गंभीर श्रेणी में शामिल हैं। गंभीर श्रेणी के 16 केंद्रों में से 14 पर पीएम 2.5 और दो पर पीएम 10 प्रमुख प्रदूषक रहा। आईआईटी दिल्ली और एनएसआईटी द्वारका में पीएम 10 का प्रभाव अधिक दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोगा में 104 अंक बढ़ा एक्यूआई
एक दिन में सबसे बड़ा उछाल गोगा केंद्र पर दर्ज किया गया। यहां एक्यूआई 260 से बढ़कर 364 हो गया, यानी 104 अंकों की वृद्धि हुई। श्री अरबिंदो मार्ग में 58, सोनिया विहार में 53, एनआईएच नरेला में 51 और बवाना में 48 अंकों की बढ़ोतरी हुई। हालांकि, कुछ केंद्रों पर प्रदूषण घटा भी। घुम्मनहेड़ा में एक्यूआई 359 से गिरकर 313 पर पहुंच गया। आईजीआई एयरपोर्ट में 27, नजफगढ़ में 25 और आया नगर में 18 अंकों की कमी दर्ज की गई।


51 केंद्रों पर पीएम 2.5 प्रमुख प्रदूषक
प्रदूषकों के स्तर पर 59 में से 51 केंद्रों पर पीएम 2.5 प्रमुख रहा, जबकि आठ केंद्रों पर पीएम 10 का प्रभाव अधिक था। यानी करीब 86 फीसदी निगरानी केंद्रों पर बारीक कण प्रमुख प्रदूषक बने रहे। पीएम 2.5 के बेहद छोटे कण सांस के साथ फेफड़ों के भीतर तक पहुंच सकते हैं, जबकि पीएम 10 में धूल सहित अपेक्षाकृत बड़े कण शामिल होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed