Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi khajuri woman death body dumped near transformer friend arrested

दिल्ली: शारीरिक संबंध बनाने के दौरान महिला की मौत, दोस्त ने सड़क पर फेंका शव; तोहफा देने के बहाने बुलाया था

Fri, 13 Nov 2026 09:25 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Fri, 13 Nov 2026 09:25 PM IST
सार

दिल्ली के खजूरी इलाके में 40 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद उसका शव सड़क किनारे ट्रांसफार्मर के पास मिला। आरोप है कि उसका दोस्त तोहफा देने के बहाने उसे घर बुलाकर ले गया था। सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अस्थमा के दौरे से मौत होने का दावा किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
 

विज्ञापन
delhi khajuri woman death body dumped near transformer friend arrested
दिल्ली में सड़क किनारे मिला महिला का शव - फोटो : अमर उजाला/AI

विस्तार

दिल्ली के खजूरी इलाके में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद शव ठिकाने लगाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि 40 वर्षीय महिला को उसका दोस्त तोहफा देने के बहाने घर बुलाकर ले गया था। रात में महिला की मौत होने के बाद आरोपी ने उसका शव निगम की सड़क पर ट्रांसफार्मर के पास फेंक दिया। शुक्रवार सुबह शव मिलने के बाद पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी तक पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Trending Videos

दूध की डेयरी चलता है महिला का दोस्त
पुलिस के अनुसार, महिला अपने पति और दो बच्चों के साथ खजूरी इलाके में रहती थी। आरोपी भी इसी क्षेत्र में डेविड स्कूल के पास दूध की डेयरी चलाता है। वह शादीशुदा है और उसका बेटा परिवार के साथ हरियाणा में रहता है। परिजनों का आरोप है कि गुरुवार को आरोपी ने महिला को फोन किया और तोहफा देने की बात कहकर अपने घर बुलाया। इसके बाद महिला वापस नहीं लौटी। देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह सड़क किनारे मिला शव, कैमरों में दिखी आरोपी की भूमिका
शुक्रवार सुबह निगम की सड़क पर ट्रांसफार्मर के पास महिला का शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को मिली। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर महिला को जग प्रवेश चंद्र अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुरुआती जांच में घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज अहम कड़ी बनी। फुटेज के आधार पर पुलिस ने महिला को बुलाने वाले बुजुर्ग की पहचान की और उसे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

अचानक बिगड़ी तबीयत या कुछ और, जांच में जुटी पुलिस
पुलिस सूत्रों के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने दावा किया कि महिला को अस्थमा की बीमारी थी। गुरुवार रात दोनों के बीच शारीरिक संबंध बनाने के दौरान महिला को अचानक अस्थमा का दौरा पड़ा और उसकी मौत हो गई। आरोपी का कहना है कि घटना के बाद वह घबरा गया था। पकड़े जाने के डर से उसने शव को सड़क किनारे छोड़ दिया।

पुलिस को पोस्टमार्टम का इंतजार
हालांकि आरोपी के इस दावे की अभी स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस मौत के कारणों और घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed