फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Terrorist Mohammad Ashraf Case: पश्चिमी यूपी के पांच से ज्यादा युवक करते थे मदद, हर महीने पाकिस्तान से भी आते थे रुपये

Sat, 16 Oct 2021 12:45 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 16 Oct 2021 12:45 PM IST
विज्ञापन
Terrorist Mohammad Ashraf case More than five youth terrorists from western Uttar Pradesh used to help Ashraf
Terrorist Mohammad Ashraf - फोटो : पीटीआई/एएनआई
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की गिरफ्त में मौजूद पाकिस्तान आतंकी मो. अशरफ उर्फ अली अहमद नूरी को बिहार निवासी होने का सर्टिफिकेट कटिहार, बिहार के एक प्रधान ने दिया था। इसने मौलवी को बताया था कि कटिहार के एक गांव में उसका ननिहाल है और इसके पास वोटर कार्ड बनवाने के लिए एक भी कागजात नहीं है। इस आधार पर प्रधान ने वर्ष 2012-13 में अपने लैटरहैड पर लिखकर दे दिया था कि मो. अशरफ बिहार का रहने वाला है। इसके लिए पाकिस्तानी आतंकी ने अजमेर में मिले मौलवी के जान-पहचान का फायदा उठाया था। स्पेशल सेल के एक अधिकारी ने बताया कि इस सर्टिफिकेट के आधार पर इसने दिल्ली में शास्त्री पार्क के एक पते पर मकान मालिक का बिजली का बिल लेकर अपना पहचान पत्र व वोटरकार्ड बनवाया था। वर्ष 2013 में इसने पासपोर्ट बनवा लिया था। इस पासपोर्ट से इनसे चार से पांच विदेश यात्राएं की हैं। इससे पहले आरोपी ने वर्ष 2010 में तुर्कमागन गेट में हैंडीक्राफ्ट का काम शुरू किया। 
Terrorist Mohammad Ashraf case More than five youth terrorists from western Uttar Pradesh used to help Ashraf
आतंकी मोहम्मद अशरफ - फोटो : पीटीआई
वर्ष 2012 में तुर्कमान गेट में ही आर्टिफिशियल ज्वेलरी की दुकान खोली थी। आरोपी आतंकी ने पूछताछ में खुलासा किया है कि उसने वर्ष 2014 में नरेला में जादू-टोना सीखा था।
Terrorist Mohammad Ashraf case More than five youth terrorists from western Uttar Pradesh used to help Ashraf
आतंकी मोहम्मद अशरफ - फोटो : पीटीआई
ये नरेला में काफी समय तक रहा था। इसके बाद वह मौलवी के भेष में रहने लगा था। ये मौलवी के भेष में लोगों के घरों में घुसता। यारी-दोस्ती कर उस घर के युवाओं को जेहादी बनाने में जुट जाता था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Terrorist Mohammad Ashraf case More than five youth terrorists from western Uttar Pradesh used to help Ashraf
आतंकी मोहम्मद अशरफ - फोटो : पीटीआई
पश्चिमी उत्तरप्रदेश के पांच से ज्यादा युवक करते थे मदद 
स्पेशल सेल की जांच में ये बात सामने आई है कि पश्चिमी उत्तरप्रदेश के पांच से ज्यादा युवा व व्यक्ति इसकी मदद करते थे। खास बात यह है कि इन लोगों को बखूबी पता था कि अशरफ पाकिस्तान से आया है और उसका इरादा आतंकी वारदात का है।  
विज्ञापन
Terrorist Mohammad Ashraf case More than five youth terrorists from western Uttar Pradesh used to help Ashraf
DCP Special Cell Pramod Kushwaha - फोटो : अमर उजाला
वे अशरफ को धर्म को बढ़ावा देने के नाम पर पैसा भी देते थे। दिल्ली पुलिस को अशरफ के एक बैंक खाते का पता लगा है। पुलिस फिलहाल इसकी डिटेल खंगाल रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed