फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rohini Court Delhi Shootout: सिपाहियों का चौंकाने वाला कबूलनामा, सच जानकर पुलिस अधिकारी भी हैरान

Sat, 16 Oct 2021 12:42 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 16 Oct 2021 12:42 PM IST
विज्ञापन
Rohini Court Delhi Shootout News big revealing Two constables gave room to miscreants
रोहिणी कोर्ट में शूटआउट - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने रोहिणी कोर्ट में 24 सितंबर को हुए शूटआउट में गैंगस्टर जितेंद्र गोगी की मौत का बदला लेने गए शूटरों की सहायता करने के मामले में दिल्ली पुलिस के दो सिपाहियों चरखी दादरी निवासी दीपक और सुनील को गिरफ्तार किया है। दोनों ने चार में से दो शूटरों को ककरौला में किराए पर कमरा दिलाया था। पूछताछ में इन्होंने कबूला कि रोहतक के पास हुई 32 लाख रुपये की लूट के लिए भी उन्होंने मुखबिरी की थी। बृहस्पतिवार को कोर्ट ने दोनों को 14 दिन के लिए जेल भेज दिया। इन्हें जल्द ही नौकरी से बर्खास्त करने की संभावना है। स्पेशल सेल के अधिकारियों के अनुसार, सिपाही सुनील दिल्ली पुलिस की सुरक्षा विंग व दीपक सरोजनी नगर थाने में तैनात था। परमिंदर उर्फ काला नाम के व्यक्ति के जरिये ये गोगी और उसके साथियों के लिए काम कर रहे थे। ये कई आपराधिक वारदात में लिप्त रहे हैं। 
Rohini Court Delhi Shootout News big revealing Two constables gave room to miscreants
रोहिणी कोर्ट में शूटआउट - फोटो : अमर उजाला
स्पेशल सेल ने तीन अक्तूबर को जितेंद्र गोगी गिरोह के चार शूटरों अनुज उर्फ मोहित, सागर राणा उर्फ काला, हर्ष उर्फ मिथुन और सुमित उर्फ कालू को गिरफ्तार किया था। ये टिल्लू ताजपुरिया की कस्टडी में हत्या करने आए थे। इनको टिल्लू गिरोह के तीन बदमाशों की भी हत्या करनी थी।




 
Rohini Court Delhi Shootout News big revealing Two constables gave room to miscreants
रोहिणी कोर्ट में शूटआउट - फोटो : अमर उजाला
इन शूटरों ने पूछताछ में बताया कि उनमें से दो को सिपाही दीपक ने परमिंदर उर्फ काला के कहने पर ककरौला में किराए पर कमरा दिलाया था। उस समय दीपक ने मकान मालिक से कहा था कि वह दिल्ली पुलिस में सिपाही है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Rohini Court Delhi Shootout News big revealing Two constables gave room to miscreants
रोहिणी कोर्ट में शूटआउट - फोटो : अमर उजाला
उसने अपना आई-कार्ड भी दिखाया था। इस कारण मकान मालिक ने दोनों शूटरों का पुलिस वेरीफिकेशन नहीं कराया था। दीपक परमिंदर उर्फ काला के कहने पर सारे काम करता था। परमिंदर गोगी गिरोह के बदमाशों से जुड़ा हुआ था।
 
विज्ञापन
Rohini Court Delhi Shootout News big revealing Two constables gave room to miscreants
गैंगस्टर जीतेंद्र गोगी की रोहिणी कोर्ट में हुई हत्या - फोटो : अमर उजाला
सिपाहियों ने लूट के लिए की थी मुखबिरी
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, कुछ समय पहले रोहतक के पास 32 लाख रुपये की लूट हुई थी। पीड़ित के बारे में जानकारी सिपाही दीपक ने दी थी। दीपक ने परमिंदर को और उसने गोगी गिरोह के बदमाशों को सूचना दी थी। बताया जा रहा है कि एक बार हरियाणा पुलिस इनको दिल्ली से उठाकर ले गई थी। वहां से दोनों बचकर आ गए थे।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed