{"_id":"60a87654b91b7e20c407715c","slug":"tantric-killed-mother-and-son-who-had-come-home-to-worship-in-delhi-see-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मां-बेटा हत्याकांड: पूजा-पाठ करने घर आए तांत्रिक ने ही किया दोनों का कत्ल, सच जानकर पुलिस भी हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां-बेटा हत्याकांड: पूजा-पाठ करने घर आए तांत्रिक ने ही किया दोनों का कत्ल, सच जानकर पुलिस भी हैरान
Sat, 22 May 2021 10:03 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 22 May 2021 10:03 AM IST
विज्ञापन
मां-बेटा हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के करावल नगर में जेवरात लूटने के लिए मां-बेटे की हत्या की गई। पुलिस ने हत्या के कुछ ही घंटे के बाद इस घटना को अंजाम देने वाला एक कथित तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया। तांत्रिक मृतक के घर पूजा पाठ करवाने के लिए आता रहता था। पुलिस ने आरोपी के पास से लूटे गए करीब छह लाख रुपये के जेवरात, मृतक का मोबाइल फोन, लूटे गए रुपये से खरीदा गया मोबाइल फोन बरामद कर लिया है। जिला पुलिस उपायुक्त संजय कुमार सेन ने बताया कि आरोपी की पहचान लोनी गाजियाबाद निवासी राहुल(39) के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने कुबूल किया है कि घर में रखे जेवरात को लूटने के लिए उसने मां-बेटे की हत्या की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, बृहस्पतिवार सुबह करावल नगर में उमलेश(56) और उसके बेटे अशोक(29) के घर में मृत पड़े होने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने छानबीन शुरू की।
मृतक महिला का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
जांच पड़ताल में पता चला कि दोनों की गला घोंटकर हत्या की गई है। साथ ही घर से जेवरात और अशोक के फोन गायब होने की जानकारी मिली। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
मृतक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने आस पास में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। जिसमें एक संदिग्ध का फोटो मिला। जिसकी पहचान के लिए पुलिस ने फोटो को वायरल कर दिया। साथ ही अशोक के फोन नंबर को सर्विलांस पर लगाया। जिसके बाद कुछ ही देर में पुलिस ने आरोपी की लोकेशन का पता लगा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी तांत्रिक
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस लोकेशन के जरिए राहुल के इंद्रपुरी लोनी गाजियाबाद स्थित घर पर पहुंची। जहां से पुलिस ने राहुल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से अशोक का फोन और जेवरात बरामद कर लिए।
विज्ञापन
मां-बेटा हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
घर में पूजा पाठ करवाने के दौरान जेवरात पर पड़ी थी नजर
पूछताछ में राहुल ने बताया कि वह लोनी के नगर पालिका में अनुबंध पर नौकरी करता है। वह रुपये कमाने के लिए लोगों को तंत्रमंत्र का झांसा देता था। वर्ष 2020 में उसकी मुलाकात अशोक से हुई थी। जिसने उसे घर में पारिवारिक कलह की बात कही थी। जिसे खत्म करने के लिए उसने राहुल से पूजा पाठ करने के लिए कहा था।
पूछताछ में राहुल ने बताया कि वह लोनी के नगर पालिका में अनुबंध पर नौकरी करता है। वह रुपये कमाने के लिए लोगों को तंत्रमंत्र का झांसा देता था। वर्ष 2020 में उसकी मुलाकात अशोक से हुई थी। जिसने उसे घर में पारिवारिक कलह की बात कही थी। जिसे खत्म करने के लिए उसने राहुल से पूजा पाठ करने के लिए कहा था।