फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Delhi: ठंड से कांप रहा उत्तर भारत, नए साल से दिखेगा कोहरे का कहर, जानिए दिल्ली एनसीआर का हाल

Thu, 29 Dec 2022 10:30 AM IST
Digvijay Singh न्यूज डेस्क अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क अमर उजाला, दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 29 Dec 2022 10:30 AM IST
सार

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में चल रही शीतलहर के बीच, दिल्ली के पालम में न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 
विज्ञापन
North India is shivering with cold fog will be seen from new year
दिल्ली-एनसीआर में कोहरा - फोटो : अमर उजाला

उत्तर भारत के ज्यादातर हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान समेत कई हिस्सों में सर्दी पड़ रही है। दिल्ली में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस बने रहने की संभावना है। दिल्ली में गुरुवार को ठंड और कोहरे से थोड़ी राहत है ।

North India is shivering with cold fog will be seen from new year
दिल्ली में छाया कोहरा - फोटो : एएनआई

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में चल रही शीतलहर के बीच, दिल्ली के पालम में न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

North India is shivering with cold fog will be seen from new year
कोहरे में लिपटा दिल्ली-एनसीआर - फोटो : अमर उजाला

इससे पहले बुधवार को भी दिल्ली में कोहरे से थोड़ी राहत मिली थी। मौसम विभाग के मुताबिक, 31 दिसंबर से फिर से शीतलहर और घने कोहरे का प्रकोप बढ़ने की संभावना जताई गई है। पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
North India is shivering with cold fog will be seen from new year
दिल्ली में बढ़ी सर्दी - फोटो : PTI

कई राज्यों में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। राजधानी में बुधवार को धूप खिलने की वजह से लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली थी। दिल्ली-एनसीआर में नए साल की शुरुआत के साथ ही ठंड बढ़ने की संभावना है।

विज्ञापन
North India is shivering with cold fog will be seen from new year
नये साल से दिल्ली में कड़ाके की सर्दी - फोटो : अमर उजाला

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार अगले 48 घंटे तक लोगों को घने कोहरे और शीत लहर से थोड़ी राहत मिलेगी, लेकिन  31 दिसंबर से घने कोहरे और शीतलहर का प्रकोप फिर बढ़ेगा। नए साल के पहले सप्ताह में उत्तर-पश्चिम भारत के अधिकतर इलाकों में घने कोहरे और शीतलहर का सामना करना पड़ सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed