फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

72 घंटों से इधर से उधर किया जा रहा शव: पीएम के लिए मोर्चरी में पड़े परिजन, प्रेमी ने गला दबाकर ली थी जान

Wed, 28 Dec 2022 04:55 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 28 Dec 2022 04:55 PM IST
विज्ञापन
Postmortem of dead body could not be done even after three days in murder of a woman in Muradnagar Ghaziabad
होटल रॉयल रेजीडेंसी, मृतका रचना (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

गाजियाबाद के मुरादनगर में स्थित होटल रॉयल रेजिडेंसी में महिला रचना की हत्या के बाद आज तीसरे दिन भी उसका पोस्टमार्टम नहीं हो सका। रात डेड बॉडी को आधा खोलकर एक्सरे के लिए भेजा गया। एक्सरे नहीं होने पर उसे वापस कर दिया गया। अब फिर सुबह एक्सरे के लिए डेड बॉडी मंगवाई गई, जबकि इस बार भी डेड बॉडी का पोस्टमार्टम नहीं हो सका। कड़ाके की ठंड और शीत लहर के बीच परिजन तीन दिनों से मोर्चरी पर पड़े हुए हैं। परिजन जिम्मेदारों के अमानवीय व्यवहार से हताश और परेशान हैं।

Postmortem of dead body could not be done even after three days in murder of a woman in Muradnagar Ghaziabad
मुरादनगर थाना - फोटो : सोशल मीडिया

दिल्ली-मेरठ हाईवे पर शिवम विहार कॉलोनी के पास स्थित होटल रॉयल रेजीडेंसी में रचना (44) की सोमवार की सुबह चार बजे गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। कमरे में उसके साथ ठहरा उसका प्रेमी गौतम सिंह (35) एटीएम से कैश निकालने के बहाने भाग निकला। दोपहर को इसका पता चलने पर पुलिस ने पांच घंटे में उसे गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा कर दिया। उसने पुलिस को बताया कि पति से जरूरी काम होने का झूठ बोलकर उसके साथ आई रचना रात में घर जाने की जिद पर अड़ गई थी। इस पर उससे झगड़ा हो गया। झगड़े के दौरान उसकी हत्या कर दी।

Postmortem of dead body could not be done even after three days in murder of a woman in Muradnagar Ghaziabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

पुलिस ने बताया कि रचना बागपत में कलेक्ट्रेट के पास स्थित गांव निवाड़ा की थी। उसके पांच बच्चे हैं। भोजपुर के अमराला गांव निवासी गौतम सिंह से उसका तीन माह से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों एक एनजीओ में साथ काम करते थे। गौतम के कहने पर ही दो दिन पहले रचना पति राजकुमार से एनजीओ का जरूरी काम के लिए बाहर जाने का झूठ बोलकर आई थी। तब से वह गौतम के साथ थी। सोमवार रात करीब नौ बजे दोनों होटल में पहुंचे। गौतम ने परिचय पत्र देकर 26 की दोपहर तक के लिए कमरा बुक कराया। होटल के स्टाफ का कहना है कि उसने रचना को अपनी पत्नी बताया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Postmortem of dead body could not be done even after three days in murder of a woman in Muradnagar Ghaziabad
मृतका रचना (फाइल फोटो) - फोटो : फाइल फोटो

पुलिस को कॉल करने पर दबाया गला
पुलिस पूछताछ में गौतम ने बताया कि देर रात रचना ने कहा कि उसे घर जाना है। उसने बहुत समझाया कि रात में न जाए, सुबह को चली जाए लेकिन वह जिद पर अड़ गई। इसी पर उससे झगड़ा हो गया। वह पुलिस को बुलाने की धमकी देने लगी। उसने पुलिस के नंबर 112 पर कॉल भी की। इस बात पर उसे गुस्सा आ गया। उसने उसका फोन छीनकर स्विच ऑफ कर दिया। उसे पीटा तो वह जोर से बोलने लगी। उसने कमरे से बाहर निकलने की कोशिश की। उसने उसे रोका और फिर गला घोंट दिया। उसकी मौत हो गई। वह काफी देर तक शव के साथ ही रहा लेकिन उसे डर था कि होटल के स्टाफ से किसी के भी कमरे में आने पर राज खुल जाएगा और वह जेल चला जाएगा।

विज्ञापन
Postmortem of dead body could not be done even after three days in murder of a woman in Muradnagar Ghaziabad
होटल रॉयल रेजीडेंसी - फोटो : अमर उजाला

उसने स्टाफ से कहा कि कैश खत्म हो गया है, वह एटीएम से निकालने के लिए जा रहा है। कमरे को बंद कर वह सुबह सात बजे निकल गया। होटल से पुलिस को दोपहर एक बजे सूचना दी गई कि कमरा नंबर सात में बेड पर महिला का शव पड़ा है। पुलिस ने गौतम की लोकेशन पता करके उसे गिरफ्तार कर लिया। मृतक महिला के पति ने मुरादनगर थाने पहुंच हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। गौतम सिंह ने हत्या करने की बात कबूल की है।

वारदात से खुलासे तक

  • 23 दिसंबर की सुबह 10 बजे रचना पति से जरूरी काम होने की बात कहकर घर से निकली।
  • 24 और 25 दिसंबर को रचना और गौतम मेरठ में अलग-अलग होटल में ठहरे थे।
  • 25 दिसंबर की रात नौ बजे दोनों मुरादनगर के होटल में पहुंचे, एक दिन के लिए कमरा लिया।
  • 26 की सुबह चार बजे गौतम ने रचना की हत्या कर दी, तीन घंटे तक शव के साथ ही रहा।
  • सुबह सात बजे गौतम एटीएम से कैश लेने के बहाने से होटल से चला गया।
  • दोपहर एक बजे सफाई कर्मचारी ने रचना का शव देखा, होटल से पुलिस को सूचना दी गई।
  • शाम छह बजे पुलिस ने एक सटीक सूचना पर गौतम सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed