फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shraddha Murder Case: जानें हत्या वाली रात किस बात को लेकर लड़े थे दोनों, हुआ अब तक का सबसे बड़ा खुलासा

Wed, 16 Nov 2022 09:53 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 16 Nov 2022 09:53 PM IST
विज्ञापन
Fight over household items before Shraddhas murder Aftab reveals
श्रद्धा मर्डर केस - फोटो : अमर उजाला

श्रद्धा की हत्याकांड में आरोपी आफताब अमीन पूनावाला ने पुलिस को बताया कि हत्या से पहले दोनों के बीच घर का सामान मुंबई से शिफ्ट करने को लेकर झगड़ा हुआ था। दिल्ली पुलिस सूत्रों ने बताया कि 18 मई का झगड़ा पहली बार नहीं हुआ था, आफताब और श्रद्धा तीन साल से लड़ रहे थे।

Fight over household items before Shraddhas murder Aftab reveals
मृतका श्रद्धा वाकर - फोटो : अमर उजाला

सूत्रों ने बताया कि 18 मई को दोनों के बीच मुंबई से घर का सामान लाने को लेकर झगड़ा हुआ था। झगड़ा 18 मई की रात करीब 8 बजे शुरू हुआ था। घर का खर्च कौन उठाएगा और सामान कौन लाएगा, इस बात को लेकर उनके बीच मारपीट हुई थी। इस बात को लेकर आफताब काफी भड़क गया था। जिसके बाद आफताब ने श्रद्धा की गला दबाकर हत्या कर दी।

Fight over household items before Shraddhas murder Aftab reveals
मृतका श्रद्धा - फोटो : अमर उजाला

शव के टुकड़े तलाश करने के लिए पूरी दक्षिण जिला पुलिस को लगाया
दक्षिण जिला पुलिस के लिए श्रद्धा के शव के टुकड़े बरामद न होना परेशानी का सबब बनता जा रहा है। ऐसे में महरौली पुलिस के साथ-साथ पूरे दक्षिण जिले की पुलिस को तलाशी अभियान में लगा दिया गया है। पूरे दक्षिण जिले की थाना पुलिस ने बुधवार सुबह ही अभियान शुरू कर दिया था और देर रात तक तलाशी अभियान चल रहा था। पुलिस आरोपी को साथ लेकर गई थी। हालांकि पुलिस को बुधवार को कोई सफलता नहीं मिली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Fight over household items before Shraddhas murder Aftab reveals
श्रद्धा मर्डर केस का आरोपी आफताब। - फोटो : अमर उजाला

जंगल के अंदर जंगली जानवरों के भी मिल रहे अवशेष
दक्षिण जिला पुलिस ने बुधवार को जंगल के सभी रास्ते बंद कर दिए थे। जंगल के हर रास्ते पर पुलिसकर्मी तैनात कर दिए थे। किसी भी को भी जंगल के अंदर नहीं जाने दिया रहा था। मीडियाकर्मियों को भी जंगल के अंदर नहीं जाने दिया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जंगल के अंदर जंगली जानवरों के अवशेष भी मिल रहे हैं। घना होने के कारण जंगल में बहुत ज्यादा जानवर हैं। ऐसे में पुलिस को जानवरों की हड्डियों में अंतर करना मुश्किल हो रहा है। पुलिस को अभी तक श्रद्धा का सिर व धड़ बरामद नहीं हुआ है। आरोपी ये बता रहा है कि उसने श्रद्धा के शव के सभी टुकड़े महरौली के जंगल में फेंके हैं, हालांकि पुलिस अधिकारियों को ये भी आशंका है कि आरोपी ने श्रद्धा के शव के टुकड़े कई और फेंके हो।

विज्ञापन
Fight over household items before Shraddhas murder Aftab reveals
Shraddha Murder case - फोटो : अमर उजाला

दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों का कहना है कि तलाशी अभियान बृहस्पतिवार को भी चलाया गया। इस मामले में अन्य जिला पुलिस से भी सहायता मांगी गई है। दक्षिण जिला पुलिस ने पूर्वी जिला पुलिस से भी संपर्क किया है। यहां पर भी शरीर के कई टुकड़े मिले थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed