फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Delhi Pollution: खतरनाक स्तर पर कई इलाकों की हवा, दिल्ली-एनसीआर में घुट रहा दम

Wed, 02 Nov 2022 09:07 AM IST
Digvijay Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 02 Nov 2022 09:07 AM IST
विज्ञापन
Delhi Pollution Air in many areas at dangerous level suffocating in Delhi-NCR
दिल्ली- एनसीआर की हवा खराब - फोटो : amar ujala

दिल्ली-एनसीआर में पराली का धुआं और स्थानीय प्रदूषण लोगों का दम घोंट रहा है। केंद्र की वायु मानक संस्था सफर इंडिया के मुताबिक, पराली जलाने से उठना वाला धुआं और स्थानीय स्तर पर होने वाला प्रदूषण दिल्ली-एनसीआर में हवा के खतरनाक होने का कारण साबित हुआ है। सतही हवा अपने साथ पराली का धुआं भी दिल्ली-एनसीआर लेकर पहुंच रही है, जिससे प्रदूषण में पराली के धुएं की हिस्सेदारी दर्ज हो रही है।

Delhi Pollution Air in many areas at dangerous level suffocating in Delhi-NCR
जलाई गई पराली। (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सफर के मुताबिक, 2.5 से बड़े कणों की पीएम 10 में 58 फीसदी हिस्सेदारी दर्ज हुई है। पीएम 10 का स्तर 427 व पीएम 2.5 का स्तर 249 माइक्रोग्राम प्रतिघन मीटर दर्ज किया गया। रोक के बावजूद पंजाब में 1842, हरियाणा में 88, उत्तर प्रदेश में नौ, दिल्ली में एक, मध्यप्रदेश में 142 और राजस्थान में 27 जगहों पर पराली जलाने की घटनाएं रिकॉर्ड हुई हैं। इससे एक दिन पहले पंजाब में 2131 और हरियाणा में 70 जगहों पर पराली जलने की घटनाएं रिकॉर्ड की गई हैं।
Delhi Pollution Air in many areas at dangerous level suffocating in Delhi-NCR
दिल्ली की हवा हुई खराब - फोटो : सोशल मीडिया

दिल्ली में हवा का स्तर लगातार गिर रहा है। आज सवेरे 354 एक्यूआई दर्ज किया गया जबकि एनसीआर के नोएडा का एक्यूआई 406 रहा। गुरुग्राम में वायु गुणवत्ता का स्तर 346 रिकॉर्ड किया गया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi Pollution Air in many areas at dangerous level suffocating in Delhi-NCR
दिल्ली में बढ़ा प्रदूषण - फोटो : एएनआई

दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों की आबोहवा का हाल आज भी बेहाल है SAFAR India air quality service के मुताबिक, आज 2 नवंबर की सुबह 7 बजे के करीब राजधानी का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 373 दर्ज किया गया, जो बेहद खराब श्रेणी में आता है। हालांकि, ये बीते दिन की तुलना में थोड़ा बेहतर है। दिल्ली में बीते दिन यानी मंगलवार सुबह 8 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक, 385 दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
Delhi Pollution Air in many areas at dangerous level suffocating in Delhi-NCR
लोगों को सांस लेने में हो रही परेशानी (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

एनसीआर में नोएडा का हाल दिल्ली से भी बद्तर है। SAFAR के मुताबिक, सुबह 7 बजे के करीब AQI 428 दर्ज किया गया जो गंभार श्रेणी में आता है। इसके अलावा गुरुग्राम में AQI 364 दर्ज हुआ और CPCB के मुताबिक, गाजियाबाद का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 342 दर्ज किया गया। बता दें कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा', 51 से 100 के बीच को 'संतोषजनक', 101 से 200 को 'मध्यम', 201 से 300 को 'खराब', 301 से 400 को 'बहुत खराब' और 401 से 500 के बीच एक्यूआई को 'गंभीर' माना जाता है। जबकि इसके ऊपर खतरनाक स्थिति होती है जिसमें सांस लेना मुश्किल है। दिल्ली में औसम वायु गुणवत्ता सूचकांक बेहद खराब श्रेणी में दर्ज किया गया है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed