Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   arbitrarily at the expense of consumer rights

Delhi NCR News: सोना हो या घर का सामान, अब ग्राहक के हक पर नहीं चलेगी मनमानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2026 07:02 PM IST
विज्ञापन
-- व्यापार मेले में हॉलमार्क, आईएसआई और ऑनलाइन ठगी से बचने के बताए जा रहे तरीके, मोबाइल से भी जांच सकेंगे सामान की असलियत
विज्ञापन


सचिन कुमार

नई दिल्ली। सोने के गहने खरीदने हों या घर के लिए कोई सामान, अब ग्राहक को सिर्फ दुकानदार की बात पर भरोसा करने की जरूरत नहीं है। सामान की शुद्धता और गुणवत्ता जांचने से लेकर ठगी होने पर शिकायत करने तक, हर जरूरी जानकारी भारत मंडपम में दी जा रही है। यहां चल रहे 45वें भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में उपभोक्ता मामले विभाग और भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) ने लोगों को जागरूक करने के लिए खास पवेलियन लगाया है। हॉल नंबर 4 में बने इस पवेलियन में लोगों को बताया जा रहा है कि खरीदारी करते समय किन निशानों को देखना जरूरी है और गड़बड़ी होने पर अपने पैसे और अधिकारों के लिए कहां शिकायत करें।
पवेलियन में लोगों को यही संदेश दिया जा रहा है कि ग्राहक होना सिर्फ सामान खरीदने तक सीमित नहीं है। उसे यह जानने का भी अधिकार है कि वह जो सामान खरीद रहा है, उसकी गुणवत्ता कैसी है और उसके साथ गड़बड़ी होने पर शिकायत कहां करनी है। थोड़ी सी जानकारी और जागरूकता से ग्राहक अपने पैसे और अधिकार दोनों की रक्षा कर सकता है।
विज्ञापन




---------

सोना खरीदें तो छह अंकों का नंबर न भूलें
सोने के गहने खरीदते समय सबसे जरूरी है कि ग्राहक उस पर लगे बीआईएस हॉलमार्क को देखें। इसके साथ छह अंकों का एचयूआईडी नंबर भी जरूर जांचें। पवेलियन में लोगों को बताया जा रहा है कि इस नंबर को बीआईएस केयर ऐप में डालकर गहने से जुड़ी जानकारी हासिल की जा सकती है। इससे ग्राहक को यह जानने में मदद मिलती है कि गहने पर दर्ज पहचान और उसकी जानकारी सही है या नहीं। विशेषज्ञ खरीदारी के समय दुकानदार से पक्का बिल लेने की सलाह भी दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


----------

हेलमेट से कुकर तक, निशान देखकर करें खरीदारी


सिर्फ सोने के गहनों में ही नहीं, घर में इस्तेमाल होने वाले कई सामान में भी गुणवत्ता की पहचान जरूरी है। हेलमेट, प्रेशर कुकर और बिजली के तार खरीदते समय उन पर आईएसआई निशान देखना चाहिए। यह बताता है कि सामान तय मानकों के अनुरूप बनाया गया है। इसी तरह मोबाइल फोन, लैपटॉप, एलईडी लाइट और पावर बैंक जैसे इलेक्ट्रॉनिक सामान पर सीआरएस का निशान देखना जरूरी है। पवेलियन में इन निशानों के बारे में उदाहरण देकर समझाया जा रहा है, ताकि ग्राहक दुकान पर सामान खरीदते समय खुद भी इनकी जांच कर सकें।

मोबाइल से जान सकेंगे असलियत
पवेलियन में बीआईएस केयर ऐप का लाइव डेमो भी दिखाया जा रहा है। इसमें लोगों को बताया जा रहा है कि किसी उत्पाद पर लगे मानक चिह्न की जानकारी मोबाइल से कैसे जांची जा सकती है। इसके लिए विशेषज्ञ ऐप के अलग-अलग विकल्पों का इस्तेमाल करके दिखा रहे हैं। युवा और महिलाएं इस डेमो में खास दिलचस्पी ले रहे हैं। वे न सिर्फ सवाल पूछ रहे हैं, बल्कि खुद मोबाइल पर ऐप चलाकर इसकी प्रक्रिया भी समझ रहे हैं।


पैसे कटे, सामान नहीं मिला तो भी हैं रास्ते
ऑनलाइन खरीदारी में धोखा मिलने पर भी ग्राहक के पास शिकायत करने का अधिकार है। कई बार सामान का ऑर्डर देने के बाद पैसे तो कट जाते हैं, लेकिन डिलीवरी नहीं होती। कहीं गलत सामान भेज दिया जाता है तो कहीं रिफंड के लिए ग्राहक को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता है। पवेलियन में ऐसी शिकायतों के समाधान के तरीके भी बताए जा रहे हैं।ऐसे स्थिति में उपभोक्ता हेल्पलाइन नंबर 1915 पर फोन कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed