फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऑसम रहेगा अभी मौसम: दिल्ली-NCR में दो दिन आंधी व बारिश का यलो अलर्ट, सप्ताह के अंत तक राजधानी रहेगी कूल-कूल

Mon, 16 Jun 2025 08:56 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Mon, 16 Jun 2025 08:56 PM IST
सार

सोमवार को सुबह से ही मौसम सुहावना बना रहा, दिन भर बादलों व धूप की लुकाछिपी का खेल चलता रहा। हालांकि उमस ने खूब पसीने निकाले। सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 3.8 डिग्री कम 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.5 डिग्री अधिक 29 डिग्री दर्ज हुआ।

विज्ञापन
Yellow alert for thunderstorm and rain in Delhi-NCR for two days
गर्मी की तपिश कम होते ही लोधी गार्डन में बच्चों की खिलखिलाहट गूंज उठी। - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर से आंधी बारिश का दौर शुरू हो सकता है। मौसम विभाग ने 18 जून तक आंधी व बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि इस पूरे सप्ताह हल्की बारिश का दौर जारी रहेगा इससे सूरज के तेवर नरम रहेंगे और मौसम का मिजाज कूल बना रहेगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 16 जून से आंधी व बारिश की स्थिति बनेगी।

Yellow alert for thunderstorm and rain in Delhi-NCR for two days
हरियाली से घिरे माहौल में बच्चों ने उछल-कूद और मस्ती से दिन को खास बना दिया। - फोटो : अमर उजाला

मौसम विभाग के अनुसार 17 व 18 जून को दिन भर आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। दोपहर बाद हल्की बारिश होने की संभावना है, इस दौरान 40-50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी जिनकी रफ्तार रात के समय बढ़कर 60 किलोमीटर प्रतिघंटा हो जाएंगी। 
 

Yellow alert for thunderstorm and rain in Delhi-NCR for two days
दिल्ली में बारिश - फोटो : अमर उजाला

मौसम विभाग ने 19 जून से 22 जून तक भी हल्की बारिश व तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है। मौसम के सुहावने बने रहने के कारण लू चलने का अनुमान भी नहीं है। वहीं मानसूनी गतिविधियां बनने के कारण जून के अंत तक मानसून की एंट्री होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Yellow alert for thunderstorm and rain in Delhi-NCR for two days
हरियाली से घिरे माहौल में बच्चों ने उछल-कूद और मस्ती से दिन को खास बना दिया। - फोटो : अमर उजाला

वहीं, सोमवार को सुबह से ही मौसम सुहावना बना रहा, दिन भर बादलों व धूप की लुकाछिपी का खेल चलता रहा। हालांकि उमस ने खूब पसीने निकाले। सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 3.8 डिग्री कम 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.5 डिग्री अधिक 29 डिग्री दर्ज हुआ। रिज व आया नगर में अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि पालम में तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। 22 जून तक अधिकतम तापमान 35-38 डिग्री के बीच और न्यूनतम तापमान 25-29 डिग्री के बीच बने रहने का अनुमान है।

विज्ञापन
Yellow alert for thunderstorm and rain in Delhi-NCR for two days
दिल्ली में दो दिन बारिश के आसार - फोटो : ANI
आज का तापमान
अधिकतम तापमान: 35.0 डिग्री सेल्सियस

न्यूनतम तापमान: 29.0 डिग्री सेल्सियस
17 जून को सूर्यास्त: शाम 7 बजकर 21 मिनट
18 जून को सूर्योदय: सुबह 5:24 मिनट
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed