फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

न दिन में चैन, न रात में आराम: दिल्ली में दर्ज सीजन का सबसे गर्म दिन, आज कड़केगी बिजली, गिरेंगी राहत की बूंदें

Fri, 13 Jun 2025 01:25 AM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Fri, 13 Jun 2025 01:25 AM IST
सार

दिल्ली में 14 से 17 जून तक तापमान में गिरावट से पारा 37-42 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है और हल्की से मध्यम स्तर की बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। इससे गर्मी से जुड़ी दिक्कतें भी कम हो सकती हैं।

विज्ञापन
Delhi recorded hottest day of the season rain expected from June 13
गर्मी को हराने की कोशिश करता दुकान - फोटो : अमर उजाला

राजधानी में आसमान से बरस रही आग के आगे कूलर-एसी भी फेल हो रहे हैं। गर्मी लोगों को टॉर्चर कर रही है। ऐसे में लोगों को न दिन में चैन मिल रहा है और न ही रात में राहत मिल रही है। आलम यह है कि रात के समय भी लोग पसीने से तरबतर हो रहे हैं। गुरुवार को मौसम विभाग ने लू का रेड अलर्ट जारी किया हुआ था। इस दौरान कई इलाकों में अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। दिन के समय खासी चुभन भरी गर्मी महसूस की गई। दिनभर आसमान साफ रहने व तेज धूप निकलने के कारण लोगों का हाल बेहाल रहा। ऐसे में लोग गर्मी से हलकान दिखे। लोग घर या दफ्तर से बाहर निकलते ही पसीना पोंछते नजर आए।

Delhi recorded hottest day of the season rain expected from June 13
गर्मी को हराने की कोशिश करता दुकान - फोटो : अमर उजाला

यह स्थिति रात में भी नहीं सुधरी। ऐसे में अधिकतम तापमान सामान्य से 4.0 डिग्री अधिक 43.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। जबकि न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 2.7 कम के साथ 30.7 डिग्री दर्ज हुआ। कुछ इलाकों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। बीते 24 घंटे में हवा में नमी का न्यूनतम स्तर 39 फीसदी रहा। वहीं, हीट इंडेक्स 54.4 दर्ज किया गया, यानी दिल्ली के लोगों को इसी तापमान की गर्मी का एहसास हुआ। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार यह अभी और बढ़ सकता है। मौसम विभाग ने 13 जून तक के लिए उमस का यलो अलर्ट जारी किया है। ऐसे में लोगों को चिलचिलाती गर्मी व लू के थपेड़ों का सामना करना पड़ेगा। इस दौरान तापमान 44 से 45 डिग्री तक रहने का अनुमान है।

Delhi recorded hottest day of the season rain expected from June 13
गर्मी से परेशान दिखे लोग - फोटो : अमर उजाला

शुक्रवार को बारिश के आसार
हालांकि, मौसम विभाग ने 13 जून से बारिश की संभावना जताई है। ऐसे में लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। शुक्रवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इस दौरान बहुत हल्की से हल्की बारिश के साथ बिजली कड़केगी और तेज हवाएं 40-50 किमी प्रति घंटा की गति से चलेंगी, जो गरज के साथ 60 किमी प्रति घंटे की गति तक पहुंच सकती है। कई स्थानों पर गर्म लहर की स्थिति रहेगी। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 42 और 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi recorded hottest day of the season rain expected from June 13
राजधानी में पड़ रही तेज धूप और लू की चपेट से अपने नन्हे बच्चे को बचाने के लिए एक पिता उसे पेड़ की छा - फोटो : अमर उजाला

2025 की गर्मी में आया नगर और उजवा में तापमान 45 डिग्री के आसपास दर्ज किया जा रहा है। लेकिन असली मार है उमस की, जो 'हीट इंडेक्स' को 50 डिग्री के पार ले जा रही है। हीट इंडेक्स, यानी तापमान और आर्द्रता का वो मिश्रण, जो आपको लगता है कि आप किसी भट्टी में खड़े हैं। वहीं, दिल्ली में 14 से 17 जून तक तापमान में गिरावट से पारा 37-42 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है और हल्की से मध्यम स्तर की बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। इससे गर्मी से जुड़ी दिक्कतें भी कम हो सकती हैं। मौसम विभाग के अनुसार, 13 जून से एक आने वाला पश्चिमी विक्षोभ हल्की बारिश और गरज के साथ आंशिक राहत दे सकता है। इससे कुछ राहत मिल सकती है।

विज्ञापन
Delhi recorded hottest day of the season rain expected from June 13
गर्मी में नाले की सफाई करता मजदूर - फोटो : अमर उजाला

आया नगर और रिज में सबसे अधिक तापमान रहा
आया नगर और रिज में सबसे अधिक तापमान रहा। यहां अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पालम में 43.9 और लोधी रोड में 42.8 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा। रिज में न्यूनतम तापमान अन्य केंद्र के मुताबिक सबसे कम रहा। यहां न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। लोधी रोड में 29.2, पालम में 30.2 और आया नगर में 30.5 डिग्री दर्ज हुआ।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed