फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली-एनसीआर की वो 5 बड़ी घटनाएं जो हमेशा के लिए 2018 के कैलेंडर में हो गईं दर्ज

Wed, 12 Dec 2018 05:47 PM IST
विजय जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय जैन Updated Wed, 12 Dec 2018 05:47 PM IST
विज्ञापन
year ender 2018 5 big news of delhi ncr this year which shook the nation made world media headlines
ईयर एंडर 2018 - फोटो : अमर उजाला

हर जाता साल कुछ खट्टी-मीठी यादें छोड़ जाता है। कुछ यादें हम भुला देना चाहते हैं तो कुछ को जिंदगीभर के लिए अपने जेहन में बसा लेने की ख्वाहिश रखते हैं। ऐसे ही साल 2018 भी अब अपने अंतिम पड़ाव पर है, धीरे-धीरे ये बीत जाएगा और साल 2019 आ जाएगा। दस्तूर के मुताबिक उन खबरों पर नजर डालते हैं जो 2018 के कैलेंडर में हमेशा के लिए दर्ज हो गईं। ये खबरें न सिर्फ देश के मीडिया बल्कि विदेशी मीडिया में भी छाई रहीं...

year ender 2018 5 big news of delhi ncr this year which shook the nation made world media headlines
burari death case

1- बुराड़ी कांड- अपने आप में अजीब, अविश्वसनीय और अकल्पनीय घटना। 30 जून और 1 जुलाई की मध्यरात्रि को दिल्ली के बुराड़ी में एक ही परिवार के 11 लोगों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब पहली बार यह खबर सामने आई तो दिल्ली ही नहीं पूरा देश अवाक रह गया था। धीरे-धीरे ये खबर विदेशी मीडिया की सुर्खियों में भी छा गई। सभी की जुबान पर एक ही सवाल था कि आखिर कैसे एक पूरा का पूरा भाटिया परिवार एक साथ फांसी लगा सकता है। धीरे-धीरे इसमें आत्मा से लेकर भूत-प्रेत तक के कोण और किस्से सामने आए।11 मौतों की इस मिस्ट्री में कई ऐसे रहस्य सामने आए जिसने इस केस को और उलझा दिया। 11 पाइप, 11 रॉड, एक डायरी, अजीबो-गरीब क्रिया, आत्माओं को मुक्ति दिलाने की बातें, जैसे-जैसे ये सारी बातें सामने आती गईं, वैसे-वैसे इस केस में लोगों की जिज्ञासा बढ़ती गई। हालांकि अभी भी इस केस में बहुत से ऐसे सवाल हैं जिनका जवाब नहीं मिला है। लेकिन अब भाटिया परिवार का वो घर लोगों की किस्सों कहानियों का हिस्सा बन गया है और स्थानीय निवासी शाम होने के बाद उस घर के पास जाने से भी डरते हैं।

year ender 2018 5 big news of delhi ncr this year which shook the nation made world media headlines
Ankit murder

2- अंकित सक्सेना हत्याकांड- उसने शौक-शौक में यू-ट्यूब से सीखा म्यूजिक और अदाकारी का हुनर। सीखते-सीखते ही यूट्यूब का मास्टर बन गया था वो। लेकिन मोहब्बत के दुश्मनों ने उसे ऐसी खौफनाक मौत दी जिसने न सिर्फ सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ा, बल्कि एक बूढ़े मां-बाप से उनका इकलौता सहारा छीन लिया। दिल्ली के ख्याला इलाके में ऑनर किलिंग ने अंकित सक्सेना जैसा होनहार नौजवान समाज से छीन लिया। उसकी हत्या सिर्फ इसलिए कर दी गई कि वह दूसरे समुदाय की लड़की से प्यार करता था। लड़की के परिजनों ने अंकित की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। दिल्ली के ख्याला में 1 फरवरी 2018 को घटी इस घटना ने पूरी दुनिया की मीडिया का ध्यान अपनी ओर खींचा। शान के लिए की गई इस हत्या से लड़की के परिवार को कुछ हासिल नहीं हुआ, वहीं अंकित के मां-बाप से बेटा छिन गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
year ender 2018 5 big news of delhi ncr this year which shook the nation made world media headlines
dati maharaj - फोटो : अमर उजाला

3- दाती महाराज समेत कई ढोंगी बाबाओं की खुली पोल- साल 2018 अध्यात्म के नाम पर खिलवाड़ करने के लिए भी जाना जाएगा। शनिधाम के संस्थापक दाती महाराज पर उनकी ही शिष्या ने दिल्ली और राजस्थान के पाली आश्रम में दुष्कर्म का आरोप लगाया। वहीं कई अन्य बाबाओं पर भी दुष्कर्म व शिष्याओं व भक्तों से छेड़छाड़ करने का आरोप लगा। हालांकि पुलिस अभी तक किसी भी मामले की तह तक नहीं पहुंच सकी है लेकिन लोगों की आस्थाओं से खिलवाड़ करने के लिए ये साल याद जरूर किया जाएगा।

विज्ञापन
year ender 2018 5 big news of delhi ncr this year which shook the nation made world media headlines
shailza murder

4- शैलजा हत्याकांड- एक आर्मी मेजर निखिल हांडा द्वारा दूसरे मेजर अमित द्विवेदी की पत्नी शैलजा को बेरहमी से मौत के घाट उतार देने का मामला काफी सुर्खियों में रहा। जब तक शैलजा के शव की पहचान नहीं हुई थी तब तक लोग इसे मामूली हत्याकांड मान रहे थे लेकिन जब शैलजा की पहचान हो गई तो धीरे-धीरे ये केस हाईप्रोफाइल हो गया। एक आर्मी मेजर का हत्यारोपी के रूप में सामने आना लोगों को हैरान कर गया। कई दिनों तक यह देश की सबसे चर्चित खबर रही। मेजर जैसे पद पर होकर भी हत्या जैसा कृत्य करना लोगों की हैरानी की वजह था। यह केस भी 2018 की बड़ी घटनाओं में शामिल हो गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed