इस 15 दिसंबर को दिल्ली विधानसभा के गठन को 25 साल पूरे हो रहे हैं। इस मौके पर विधानसभा में रजत जयंती समारोह आयोजित किए जाने की योजना है। इसकी खास बात होगी इसके मुख्य अतिथि। जानकारी के अनुसार इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी होंगे। उनके साथ ही केजरीवाल भी इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे।
इसकी जानकारी देते हुए विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल ने बताया कि आडवाणी दिल्ली मेट्रोपॉलिटन काउंसिल के चेयरमैन रह चुके हैं। उन्होंने न्योता स्वीकर कर लिया है। गोयल ने ये भी कहा कि इसके राजनीतिक मायने नहीं निकाले जाने चाहिए।
गौरतलब है कि दिल्ली विधानसभा की रजत जयंती समारोह के लिए पूर्व सदस्यों व मेट्रोपॉलिटन काउंसिल के सदस्यों को भी बुलाया गया है। रामनिवास गोयल ने ये भी बताया कि भाजपा सांसद लालकृष्ण आडवाणी(1966-1970) दिल्ली मेट्रोपॉलिटन के पहले चेयरमैन रहे हैं, यही वजह है कि उन्हें रजत जयंती समारोह में मुख्य अतिथि बनाया जा रहा है।
गोयल ने बताया कि इस मौके पर दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित के साथ ही पूर्व सीएम साहेब सिंह वर्मा व मदनलाल खुराना के परिवार को भी बुलाया गया है। यही नहीं पूर्व विधायकों व मेट्रोपॉलिटन काउंसिल में पदाधिकारी रहे विजय कुमार मल्होत्रा को भी निमंत्रण भेजा गया है। इस समारोह के लिए 250 से भी ज्यादा लोगों के लिए इंतजाम किया गया है।
5 of 5
दिल्ली विधानसभा
- फोटो : अमर उजाला
देश के पूर्व डिप्टी पीएम लालकृष्ण आडवाणी दिल्ली मेट्रोपॉलिटन काउंसिल के पहले चेयरपर्सन रहे, जिनका कार्यकाल 1966 से 1970 तक था। गौरतलब है कि दिल्ली विधानसभा की पहली बैठक 14 दिसंबर 1993 को हुई थी।