फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पर्यावरण दिवस पर भारत सरकार की अनूठी पहल का हिस्सा बने पीएम से लेकर केंद्रीय मंत्री, देखें तस्वीरें

Wed, 05 Jun 2019 12:37 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 05 Jun 2019 12:37 PM IST
विज्ञापन
world environment day 2019 selfie with sapling ministers planting trees see photos
ministers planting sapling - फोटो : सोशल मीडिया

हर वर्ष 5 जून को मनाए जाने वाले विश्व पर्यावरण दिवस को लेकर इस बार भारत सरकार ने खास तैयारियां की हैं। पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने 4 जून की शाम को एक कार्यक्रम सेल्फी विद सैपलिंग #SelfieWithSapling लॉन्च किया। इसके तहत उन्होंने देश के हर व्यक्ति से आज के दिन एक पौधा लगाकर उसकी सेल्फी इस हैशटैग के साथ डालने के लिए कहा था। इसी के तहत आज देश के कई केंद्रीय मंत्री पौधारोपण करते हुए देखे गए। आगे देखें तस्वीरें और इन लोगों ने क्या-क्या कहा यह भी पढ़ें....

world environment day 2019 selfie with sapling ministers planting trees see photos
prakash javadekar - फोटो : सोशल मीडिया

सबसे पहले बात करते हैं खुद पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर की। उन्होंने पौधा लगाते हुए अपनी एक तस्वीर पोस्ट की है और देशवासियों के लिए लंबा संदेश दिया है। उन्होंने ट्वीट किया, पर्यावरण की सुरक्षा करना और सुधार एक प्रमुख मुद्दा है, जो पूरी दुनिया में लोगों की भलाई और आर्थिक विकास को प्रभावित करता है। 
इस दिवस का उत्सव हमें पर्यावरण को संरक्षित करने और बढ़ाने में व्यक्तियों, उद्यमों और समुदायों द्वारा एक प्रबुद्ध राय और जिम्मेदार आचरण के लिए आधार को व्यापक बनाने का अवसर प्रदान करता है। 

इस वर्ष का विषय #AirPollution हम सभी को इस बात पर विचार करने के लिए आमंत्रित करता है कि हम अपने रोजमर्रा के जीवन को कैसे बदले जिससे वायु प्रदूषण की मात्रा कम हो तथा ग्लोबल वार्मिंग एवं इसके फलस्वरूप हमारे स्वास्थ्य पर पडते प्रभावों को अपने योगदान द्वारा विफल कर सकें।



 

world environment day 2019 selfie with sapling ministers planting trees see photos
मोदी - फोटो : SELF

इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी एक वीडियो पोस्ट कर काफी अहम संदेश देशवासियों के लिए लिखा है। उन्होंने एक श्लोक माता भूमिः पुत्रोऽहं पृथिव्याः लिखा है। इसका मतलब है धरती हमारी माता है और हम पृथ्वी के पुत्र हैं। इसके बाद उन्होंने लिखा है- हमारी धरती और हमारा पर्यावरण वो चीज है जिसे हम बहुत प्यार से संजोते हैं। आज पर्यावरण दिवस के मौके पर हमें अपने उस प्रण को दोहराना है जो धरती को साफ सुथरा रखने की बात करता है। पर्यावरण के साथ सदभाव से रहना ही एक बेहतर भविष्य की नींव बनेगा।



 

विज्ञापन
विज्ञापन
world environment day 2019 selfie with sapling ministers planting trees see photos
amit shah - फोटो : ट्विटर

इस मौके पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी अपनी तस्वीर पोस्ट की और ट्विटर पर लिखा, मनुष्य का जीवन पूरी तरह प्रकृति पर निर्भर है। पर्यावरण असंतुलन आज विश्व की सबसे गंभीर समस्या है। पर्यावरण का संरक्षण और संवर्धन हम सभी की प्राथमिकता भी होनी चाहिये और कर्तव्य भी। हम अपने छोटे-छोटे प्रयासों से पर्यावरण के प्रति अहम योगदान दे सकते हैं।



 

विज्ञापन
world environment day 2019 selfie with sapling ministers planting trees see photos
ravishankar prasad - फोटो : सोशल मीडिया

केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने पौधारोपण की तस्वीर पोस्ट करते हुए ट्वीट किया, पर्यावरण दिवस के शुभ अवसर पर अपने आवास के प्रांगण में 3 पेड़ लगाए। सुखद संयोग से उत्तराखंड के वरिष्ठ मंत्री मदन कौशिक जी भी उपस्थित थे और मेरे साथ वृक्षारोपण किया। पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण एवं उत्तराखंड जैसे पावन प्रदेश से शुभकामनाओं से आनंद की अनुभति। इस विश्व पर्यावरण दिवस पर हम सबको मिलकर धरती को हरा-भरा करने के लिए काम करना चाहिए। मैं लोगों से अनुरोध करता हूं कि वो पौधे लगाएं और उसकी देखभाल भी करें। हमें अपनी आने वाली पीढ़ी को एक स्वच्छ पर्यावरण देना है।



 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed