फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सर्दी ने दिल्ली में तोड़ा पिछले 22 साल का रिकॉर्ड, आज भी नहीं मिलेगी राहत

Wed, 18 Dec 2019 02:45 AM IST
Avdhesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Avdhesh Kumar Updated Wed, 18 Dec 2019 02:45 AM IST
विज्ञापन
Winter breaks 22 year record in Delhi
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

 दिल्ली में बुधवार की सुबह न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आज की सुबह इस मौसम में अब तक दर्ज सबसे सर्द सुबह रही। यह तापमान इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। आपेक्षिक आद्रता 90 फीसदी दर्ज की गई। मौसम विभाग ने दिन में आसमान में बादल छाए रहने और तेज सर्द हवा चलने की संभावना जताई है। अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की संभावना है। कंपकंपाती ठंड ने मंगलवार को दिल्ली का 22 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। अधिकतम तापमान 1997 के बाद सबसे नीचे 12.2 डिग्री सेल्सियस रहा। 1997 में यह 11.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। पश्चिमी हिमालय से बहने वाली सर्द हवाओं ने दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में पारे को लुढ़का दिया है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश समेत यूपी का अधिकांश मैदानी इलाका ऐसी ही ठंड की चपेट में रहे।

Winter breaks 22 year record in Delhi
दिल्ली में ठंड - फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर पश्चिमी हिमालय क्षेत्र से आ रही सर्द हवाओं ने पूरे इलाके को जद में ले रखा है। उत्तर भारत में तड़के छाया घना कोहरा दिन चढ़ने के साथ वातावरण में निचले स्तर के बादल (लो क्लाउड) में तब्दील हो गया। इससे सूरज की किरणें धरती पर नहीं पहुंच सकीं। इसका सीधा असर तापमान में गिरावट के तौर पर सामने आया। 
Winter breaks 22 year record in Delhi
delhi winter - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली-एनसीआर में ठंड गंभीर स्तर पर है। पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश व चंडीगढ़ का मौसम सर्द है। इन राज्यों के कुछ इलाकों में ठंड का प्रकोप ज्यादा है। बुधवार को भी सर्द हवाएं पूरे उत्तर भारत को कंपकंपाएंगी। बृहस्पतिवार को तापमान बढ़ने से दिल्ली-एनसीआर के साथ हरियाणा व पंजाब में ठंड कुछ कम होगी। हालांकि, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में ठंडक बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

24 घंटों में .7 डिग्री सेल्सियस लुढ़का पारा

Winter breaks 22 year record in Delhi
delhi winter - फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटों में तापमान .7 डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया। मंगलवार को यह 1997 के बाद सबसे ठंडा दिन रहा। मौसम विभाग के दर्ज इतिहास में दो बार अधिकतम तापमान इससे नीचे गया गया है। 1997 व 1973 की 28 दिसंबर को तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस गया था।
विज्ञापन

रात का भी तापमान गिरने पर शीत लहर

Winter breaks 22 year record in Delhi
delhi winter - फोटो : pti
मौसम विभाग के वैज्ञानिक कुलदीप श्रीवास्तव के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में तीन दिन कड़ाके की ठंड पड़नी है। यह हालात उस वक्त बनते हैं, जब दिन का तापमान तेजी से नीचे गिरता है। शीत लहर उस वक्त चलेगी, जब रात के तापमान में भी तेजी से गिरावट आएगी। फिलहाल रात का तापमान सामान्य से दो ऊपर 10.4 डिग्री सेल्सियस है। आने वाले दिनों में इसमें भी गिरावट दर्ज की जाएगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed