{"_id":"6b09a459396a2ad02a03020d","slug":"drinking-water-facilities-at-anand-vihar-bus-terminal-in-poor-state-delhi-ncr-news-c-503-1-del1005-3844-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: आनंद विहार बस अड्डे पर पेयजल व्यवस्था बदहाल, मशीनें खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: आनंद विहार बस अड्डे पर पेयजल व्यवस्था बदहाल, मशीनें खराब
विज्ञापन
-कहीं पानी नहीं, कहीं लगातार बह रहा पानी; कई मशीनों की टोटियां टूटीं, यात्रियों को खरीदना पड़ रहा पानी
संवाद न्यूज एजेंसी
पूर्वी दिल्ली। आनंद विहार अंतरराज्यीय बस अड्डे पर यात्रियों की सुविधा के लिए लगाई गई वाटर वेंडिंग मशीनें बदहाल हैं। बस अड्डे के प्लेटफॉर्मों पर लगी कई मशीनों में पानी नहीं आ रहा है, जबकि कुछ से लगातार पानी बह रहा है। कहीं मशीनों की टोटियां टूटी पड़ी हैं। इससे यात्रियों को पीने का पानी नहीं मिल पा रहा है और उन्हें मजबूरन पानी खरीदना पड़ रहा है। बस अड्डे के विभिन्न प्लेटफॉर्मों पर पेयजल व्यवस्था की यही स्थिति है। मशीनें होने के बावजूद यात्रियों को उनका लाभ नहीं मिल पा रहा है। जिन मशीनों से पानी निकल रहा है, उनमें भी कुछ से लगातार पानी बहने के कारण बर्बादी हो रही है।
रखरखाव के अभाव में मशीनें खराब
अंतरराज्यीय बस अड्डे पर अलग-अलग स्थानों से आने-जाने वाले यात्रियों के लिए पेयजल बुनियादी सुविधा है। इसके बावजूद मशीनों का खराब होना और टूटी टोटियों को ठीक न कराया जाना रखरखाव में कमी को दर्शाता है। प्लेटफॉर्मों पर लगी मशीनों की नियमित जांच और मरम्मत नहीं होने से पेयजल व्यवस्था प्रभावित हो रही है। यात्रियों ने कहा कि खराब मशीनों की जल्द मरम्मत और सभी प्लेटफॉर्मों पर स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित होनी चाहिए, जिससे यात्रियों को परेशानी न हो।
वर्जन -
यह बस अड्डा एक ऐसी जगह है जहां पेयजल जैसी बुनियादी समस्या नहीं होनी चाहिए। यहां से दिन भर हजारों यात्री आवाजाही करते है। कुछ लोग आर्थिक कारणों की वजह से बार-बार खरीदकर पानी नहीं पी सकते।-- यात्री भगवत सिंह
विज्ञापन
इस बस अड्डे पर पेयजल की इतनी खराब स्थिति है कि व्यक्ति के लिए प्यासा रहना बेहतर विकल्प होता हैं। कही वाटर वैंडिंग मशीन सुखी पड़ी है तो कही पानी नदी की तरह लगातार बह रहा है।-- - यात्री सौरभ प्रताप
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पूर्वी दिल्ली। आनंद विहार अंतरराज्यीय बस अड्डे पर यात्रियों की सुविधा के लिए लगाई गई वाटर वेंडिंग मशीनें बदहाल हैं। बस अड्डे के प्लेटफॉर्मों पर लगी कई मशीनों में पानी नहीं आ रहा है, जबकि कुछ से लगातार पानी बह रहा है। कहीं मशीनों की टोटियां टूटी पड़ी हैं। इससे यात्रियों को पीने का पानी नहीं मिल पा रहा है और उन्हें मजबूरन पानी खरीदना पड़ रहा है। बस अड्डे के विभिन्न प्लेटफॉर्मों पर पेयजल व्यवस्था की यही स्थिति है। मशीनें होने के बावजूद यात्रियों को उनका लाभ नहीं मिल पा रहा है। जिन मशीनों से पानी निकल रहा है, उनमें भी कुछ से लगातार पानी बहने के कारण बर्बादी हो रही है।
रखरखाव के अभाव में मशीनें खराब
अंतरराज्यीय बस अड्डे पर अलग-अलग स्थानों से आने-जाने वाले यात्रियों के लिए पेयजल बुनियादी सुविधा है। इसके बावजूद मशीनों का खराब होना और टूटी टोटियों को ठीक न कराया जाना रखरखाव में कमी को दर्शाता है। प्लेटफॉर्मों पर लगी मशीनों की नियमित जांच और मरम्मत नहीं होने से पेयजल व्यवस्था प्रभावित हो रही है। यात्रियों ने कहा कि खराब मशीनों की जल्द मरम्मत और सभी प्लेटफॉर्मों पर स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित होनी चाहिए, जिससे यात्रियों को परेशानी न हो।
विज्ञापन
वर्जन -
यह बस अड्डा एक ऐसी जगह है जहां पेयजल जैसी बुनियादी समस्या नहीं होनी चाहिए। यहां से दिन भर हजारों यात्री आवाजाही करते है। कुछ लोग आर्थिक कारणों की वजह से बार-बार खरीदकर पानी नहीं पी सकते।
विज्ञापन
इस बस अड्डे पर पेयजल की इतनी खराब स्थिति है कि व्यक्ति के लिए प्यासा रहना बेहतर विकल्प होता हैं। कही वाटर वैंडिंग मशीन सुखी पड़ी है तो कही पानी नदी की तरह लगातार बह रहा है।
