फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गुलाब के फूलों से महका गुरुग्राम का लेजर वैली पार्क

Sun, 25 Dec 2016 02:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Sun, 25 Dec 2016 02:10 AM IST
विज्ञापन
Winter All India Rose Show starts
लाओ मैं भी ले लूं गुलाब की फोटो। - फोटो : अमर उजाला
सौंदर्य और खुशबू से लबरेज ऑल इंडिया विंटर रोज शो की शनिवार को शुरूआत हो गई। पहली बार गुरुग्राम में इतने बड़े स्तर पर गुलाब प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। 
Winter All India Rose Show starts
एक सेल्फी तो अब बनती है। - फोटो : अमर उजाला
शुभारंभ हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के प्रशासक यशपाल यादव ने किया। दो दिवसीय प्रदर्शनी में विभिन्न प्रजातियों के गुलाबों का प्रदर्शन किया गया है। प्रदर्शनी को देखने पहले ही दिन गुलाब के दीवानों की भीड़ उमड़ पड़ी। 
Winter All India Rose Show starts
मैं और गुलाब...दोनों खूबसूरत - फोटो : अमर उजाला
अभी तक ऑल इंडिया स्तर की इस गुलाब प्रदर्शनी का आयोजन दिल्ली के चाणक्य पुरी स्थित रोज गार्डंन में होता था। पहली बार इसका आयोजन गुरुग्राम के सेक्टर-29 स्थित लेजर वैली पार्क में किया गया है। प्रदर्शनी में गुलाब की करीब 24 प्रजातियों के फूलों को शामिल किया गया है। गुलाब की खुशबू से लेजर वैली पार्क महक उठा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Winter All India Rose Show starts
गुलाब की खुशबू के क्या कहने... - फोटो : अमर उजाला
प्रदर्शनी में मुख्य रूप से गुलाब की फ्लोरीबुंडा, मिनिएचर, क्लाईबर समेत विभिन्न प्रजातियों को शामिल किया गया है।  इसमें करीब 150 किस्म के गुलाब शामिल किए गए हैं। 
विज्ञापन
Winter All India Rose Show starts
ओह..यहां तो गुलाब गैलरी है पूरी - फोटो : अमर उजाला

रोज शो के आयोजन में सीपीडब्ल्यूडी, एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया, टाटा एनर्जी रिसर्च इंस्टीटयूट, हुडा, नार्दर्न रेलवे दिल्ली, एनडीएमसी, डीडीए, ग्रीनवुड स्कूल सेक्टर-16 एवं बड़ी संख्या में व्यक्तिगत तौर पर गुलाब की प्रजातियां लेकर आए हैं। हुडा के एक्सईएन(हार्टिकल्चर) वीके निराला के अनुसार रोज लवर्स को इस शो में देशी-विदेशी गुलाबों की काफी वैरायटी शामिल की गई हैं, जो कि दर्शकों को लुभा रही है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed