कौन थीं मीरा सान्याल, जिन्होंने बैंकिंग करियर छोड़ राजनीति में किया प्रवेश, लेकिन कैंसर से हारीं जंग
मीरा सान्याल रॉयल बैंक ऑफ स्कॉटलैंड की भारत में सीईओ और चेयरपर्सन थीं। वह बीते दो साल से कैंसर से पीड़ित थीं। उन्होंने बैंकिंग के करियर को छोड़कर पहली बार 2009 में निर्दलीय चुनाव लड़ा था। दूसरी बार उन्होंने 2004 में आम आदमी पार्टी की तरफ से चुनाव लड़ा था। हालांकि बैंकिंग सेक्टर में अपना मुकाम बनाने के बाद राजनीति में आईं सान्याल को दोनों बार ही असफलता का मुंह देखना पड़ा।
On an SM detox diet 😄 wishing you a wonderful 2019 and looking forward to seeing again in due course 😀🙏
पढ़ें उनका लास्ट ट्वीट-
मीरा के निधन की खबर सबसे पहले आम आदमी पार्टी की कार्यकर्ता प्रीती शर्मा ने सबको दी। उन्होंने लिखा, यह बहुत दुख और संताप का विषय है कि मुझे ये हृदयविदारक खबर बतानी पड़ रही है कि मेरी सहकर्मी, मेरी नेता, मीरा अब नहीं रहीं। मैं आज से पहले कभी उनसे ज्यादा ग्रेसफुल और डिग्निफाइड शख्स से नहीं मिली। मैं उनके परिवार के दुख में उनके साथ हूं।
मीरा सान्याल की पढ़ाई की बात की जाए तो वह इनसीड(INSEAD) फ्रांस और अमेरिका के हारवर्ड बिजनेस स्कूल से ग्रैजुएट थीं। उनका सफल बैंकिंग करियर तीन दशक लंबा रहा। वह आरबीएस फाउंडेशन चैरिटेबल एंड सोशल इनिशिएटिव का भी नेतृत्व कर रही थीं। उनके पिता वाइस एडमिरल गुलाब मोहनलाल हिरानंदानी भारतीय नेवी में बड़े अधिकारी थे।
2009 में वह आरबीएस बैंक छोड़कर दक्षिण मुंबई से लोकसभा चुनाव लड़ीं। लेकिन यहां असफलता मिलने के बाद उन्होंने फिर आरबीएस बैंक ज्वाइन कर लिया। लेकिन 2013 में उन्होंने फिर इस्तीफा दे दिया और आम आदमी पार्टी में शामिल हो गईं।