Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Trade Fair Begins Today: Products from 32 States and Union Territories to Be the Main Attraction

व्यापार मेला आज से: 32 राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों के उत्पाद बनेंगे आकर्षण, 11 देशों के पवेलियन भी सजेंगे

Fri, 13 Nov 2026 01:19 AM IST
दुष्यंत शर्मा सनी सिंह, नई दिल्ली
सनी सिंह, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 13 Nov 2026 01:19 AM IST
सार

भारत मंडपम में 13 नवंबर से शुरू होने जा रहे 45वें भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में 11 देशों के पवेलियन विदेशी उत्पादों और कारोबारी संभावनाओं का नया बाजार खोलेंगे। यहां विदेशी उत्पादों की कीमत, डिजाइन और गुणवत्ता के सामने भारतीय उत्पादों की प्रतिस्पर्धा भी देखने को मिलेगी।

विज्ञापन
Trade Fair Begins Today: Products from 32 States and Union Territories to Be the Main Attraction
यहां सजेगा व्यापार मेला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विदेशी बाजार में तैयार होने वाला सामान भारतीय बाजार में कितनी कीमत पर बिकता है और वैसा ही उत्पाद देश में कितनी कीमत पर उपलब्ध है? इस बार भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में कारोबारियों और ग्राहकों के सामने ऐसी तुलना करने का अवसर होगा। भारत मंडपम में 13 नवंबर से शुरू होने जा रहे 45वें भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में 11 देशों के पवेलियन विदेशी उत्पादों और कारोबारी संभावनाओं का नया बाजार खोलेंगे। यहां विदेशी उत्पादों की कीमत, डिजाइन और गुणवत्ता के सामने भारतीय उत्पादों की प्रतिस्पर्धा भी देखने को मिलेगी।

विज्ञापन


इस बार मेले में थाईलैंड, ईरान, घाना, नेपाल, अफगानिस्तान, संयुक्त अरब अमीरात, तुर्किये, चीन, श्रीलंका, बांग्लादेश और ट्यूनीशिया की भागीदारी होगी। इन देशों के प्रदर्शक अपने उत्पादों और सेवाओं को भारतीय बाजार के सामने रखेंगे। इससे भारतीय कारोबारियों को विदेशी उत्पादों की पैकेजिंग, डिजाइन, तकनीक, गुणवत्ता और कीमत को करीब से समझने का मौका मिलेगा। वहीं, ग्राहक भी विदेशी और स्वदेशी उत्पादों के बीच अंतर देख सकेंगे।
विज्ञापन


कीमत से गुणवत्ता तक होगी तुलना
व्यापार मेले में विदेशी बनाम देसी उत्पादों की प्रतिस्पर्धा कई स्तरों पर देखने को मिलेगी। इलेक्ट्रॉनिक्स, घरेलू सजावट, रसोई के सामान, कपड़े, फुटवियर, खाद्य पदार्थ और कॉस्मेटिक्स जैसी श्रेणियों में विदेशी उत्पादों की तुलना भारतीय बाजार में उपलब्ध समान सामान से की जा सकेगी। कारोबारी यह समझ सकेंगे कि विदेशी कंपनियां किस तरह डिजाइन, पैकेजिंग और तकनीक के जरिये ग्राहकों को आकर्षित कर रही हैं। इससे भारतीय छोटे कारोबारियों, एमएसएमई और स्टार्टअप को अपने उत्पादों में सुधार और नए बाजार तलाशने के अवसर मिल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


3500 से अधिक प्रदर्शक होंगे शामिल
आईटीपीओ के अनुसार, इस बार मेले में 3500 से अधिक प्रदर्शक शामिल होंगे। 32 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के साथ 51 केंद्रीय मंत्रालयों, सरकारी विभागों, सार्वजनिक उपक्रमों और बैंकों की भागीदारी भी होगी। बिहार, महाराष्ट्र, राजस्थान और उत्तर प्रदेश पार्टनर राज्य होंगे, जबकि दिल्ली, असम, झारखंड और पश्चिम बंगाल फोकस राज्य के तौर पर शामिल होंगे।

मेले में हॉल ऑफ इंस्पिरेशन भी आकर्षण का केंद्र रहेगा। यहां करीब 600 स्टार्टअप अपने नवाचार, नई तकनीक और उत्पादों का प्रदर्शन करेंगे। इनमें डीप टेक, एग्रीटेक, ड्रोन, अंतरिक्ष तकनीक, स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्र से जुड़े उद्यम शामिल होंगे। इसके अलावा एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) के तहत देश के विभिन्न जिलों के पारंपरिक उत्पादों और हस्तशिल्प को भी मंच मिलेगा।

गोवा के पवेलियन में दिखेगी सांस्कृतिक पहचान
भारत मंडपम में मेले की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। अलग-अलग राज्यों के पवेलियन को आकर्षक रूप दिया जा रहा है। गोवा के सूचना एवं प्रचार विभाग के पवेलियन में राज्य की सांस्कृतिक पहचान और पर्यटन को प्रदर्शित करने की तैयारी की गई है। पवेलियन में डिजिटल स्क्रीन, सजावट और प्रदर्शनी से जुड़े काम किए जा रहे हैं। इसका उद्देश्य राज्य की विरासत और पर्यटन को कारोबार की संभावनाओं से जोड़ना है।


कारोबारियों के लिए शुरुआती पांच दिन खास
मेले का उद्घाटन आज होगा। 14 से 18 नवंबर तक बिजनेस डे रहेंगे, जिनमें व्यापारिक खरीदारों और कंपनियों के बीच बी2बी संवाद और कारोबारी संपर्क पर जोर रहेगा। आम लोगों के लिए मेला 19 से 27 नवंबर तक खुलेगा। इस बार मेले का विषय विकास और विरासत रखा गया है। इसका उद्देश्य देश की आधुनिक औद्योगिक क्षमता के साथ पारंपरिक उत्पादों, हस्तशिल्प और स्थानीय कारोबार को अंतरराष्ट्रीय मंच उपलब्ध कराना है।

व्यापार मेले पर एक नजर
• कुल प्रदर्शक : 3500 से अधिक
• विदेशी देशों की भागीदारी : 11
• राज्य और केंद्रशासित प्रदेश : 32
• केंद्रीय मंत्रालय एवं सरकारी संस्थान : 51
• हॉल ऑफ इंस्पिरेशन में स्टार्टअप : करीब 600
• उद्घाटन : 13 नवंबर
• बिजनेस डे : 14 से 18 नवंबर
• आम लोगों के लिए : 19 से 27 नवंबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed