दिल्ली का जाम यहां की जनता के लिए नया नहीं है। कितने ही उपाय किए गए लेकिन दिल्लीवालों को जाम से निजात नहीं मिल सकी है। ऐसे ही एक जाम में मोदी सरकार के एक मंत्री भी इतनी बुरी तरह फंसे कि उन्हें कार छोड़कर मेट्रो का सहारा लेना पड़ा।
जब दिल्ली के भारी जाम में फंसे मोदी के मंत्री, कार छोड़कर मेट्रो की यात्रा को होना पड़ा मजबूर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस बात की जानकारी खुद केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने ट्वीट कर दी। दरअसल हरदीप पुरी मंगलवार को धौलाकुआं के रास्ते एयरपोर्ट जा रहे थे कि भीषण जाम में फंस गए।
लंबे इंतजार के बाद भी जब उन्हें जाम छंटता नहीं दिखा और लगा कि फ्लाइट मिस हो जाएगी तो उन्होंने दिल्ली मेट्रो का सहारा लिया और फ्लाइट पकड़ने में कामयाब रहे।
इस बात की जानकारी उन्होंने ट्वीट में दी और दिल्ली मेट्रो की सराहना भी की। उन्होंने अपनी फोटो भी शेयर की। उन्होंने मेट्रो को विश्वस्तरीय संपदा भी करार दिया।
उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा- एयरपोर्ट जाते समय मैं धौलाकुआं के पास जाम में फंस गया था। अब मेरे पास दो रास्ते थे, या तो फ्लाइट मिस करूं या मेट्रो पर भरोसा करूं। तो मैंने मेट्रो का सहारा लेने का फैसला किया। साफ, सुरक्षित और कुशल। हमने सच में एक विश्वस्तरीय संपदा तैयार की है।
While on my way to the airport this morning I found myself stuck in the midst of a huge traffic jam near Dhaula Kuan.
Choice was to either miss the flight or hop on to the #Metro; so that’s what I did.
Clean, safe & efficient, we have built a truly world class asset. pic.twitter.com/WXWFpIHEg5