फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से जलजमाव

Fri, 23 Aug 2019 05:34 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 23 Aug 2019 05:34 PM IST
विज्ञापन
weather update heavy rain lashes in parts of delhi ncr water logging in many areas
- फोटो : अमर उजाला

दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार दोपहर बाद बदले मौसम ने लोगों को उमस और गर्मी से राहत दी। दिल्ली-एनसीआर के कुछ इलाकों में तेज बारिश तो कुछ इलाकों में बूंदाबांदी हुई। इससे अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। तेज बारिश से कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति पैदा हो गई है। इससे कई जगह जाम भी लगा हुआ है और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

weather update heavy rain lashes in parts of delhi ncr water logging in many areas
- फोटो : अमर उजाला

गौरतलब है कि गुरुवार को भी इसी तरह बारिश हुई थी, जिससे अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 35.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री सेल्सियस रहा था।

weather update heavy rain lashes in parts of delhi ncr water logging in many areas
- फोटो : ani

बृहस्पतिवार सुबह तेज धूप निकली, लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही आसमान में बादल छाने लगे। दोपहर में तेज हवाओं के साथ कहीं हल्की और कहीं तेज बारिश हुई। इस कारण लोगों को उमस से राहत मिली। शाम साढ़े पांच बजे तक 000.2 मिमी बारिश दर्ज हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
weather update heavy rain lashes in parts of delhi ncr water logging in many areas
- फोटो : ani

मौसम विभाग के अनुसार दो दिन हल्की बारिश के बाद 28 अगस्त तक मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। 25 व 26 अगस्त को तेज बारिश का अनुमान जताया गया है। इससे तापमान में और गिरावट दर्ज होगी। मौसम सुहावना बना रहेगा।

विज्ञापन
weather update heavy rain lashes in parts of delhi ncr water logging in many areas
बारिश - फोटो : लाल सिंह
पूर्वानुमान: 
अधिकतम तापमान : 35.2 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान : 24.5 डिग्री सेल्सियस
23 अगस्त को सूर्यास्त : शाम 6 बजकर 53 मिनट
24 अगस्त को सूर्योदय सुबह : 5 बजकर 55 मिनट
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed