फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बारिश ने बढ़ाई मुसीबत: दिल्ली-एनसीआर में रातभर बरसे बदरा, पेड़ टूटे, दीवार गिरी-सड़कों पर लगा जाम

Fri, 23 Sep 2022 01:53 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 23 Sep 2022 01:53 PM IST
विज्ञापन
Water logging on roads due to rain in Delhi-NCR
बारिश से जलजमाव - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में गुरुवार रात भर हुई बारिश के बाद शुक्रवार को जलजमाव की समस्या से लोगों को परेशान होना पड़ा। जहां दिल्ली में शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट है। वहीं, साइबर सिटी गुरुग्राम में बादलों ने आफत बरसाई और आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने शुक्रवार को जिले के सभी कॉर्पोरेट और निजी संस्थानों से कर्मचारियों को घर से काम कराने की सलाह दी। रातभर हुई बारिश ने दिल्ली-एनसीआर की सड़कों की हालत खराब कर दी। दिल्ली के अलावा नोएडा और गुरुग्राम में कई सड़कों पर जलभराव है। जिस कारण शुक्रवार को भी कई सड़कों पर ट्रैफिक जाम लगा।

Water logging on roads due to rain in Delhi-NCR
जाम में फंसे लोग - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली में बारिश से लगा जाम
राजधानी में सुबह से हो रही बारिश का असर यातायात व्यवस्था पर पड़ा। जगह-जगह हुए जलजमाव की वजह से कई इलाकों में जाम लग गया और कई जगहों पर वाहन रेंगते हुए नजर आए। भारी बारिश के बाद दिल्ली की सड़कों पर जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गई, जिससे यातायात के बाधित होने की संभावना को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर कई रास्तों से बचने की सलाह दी।

Water logging on roads due to rain in Delhi-NCR
बारिश के कारण सड़क पर गिरा पेड़ - फोटो : अमर उजाला

गुरुग्राम में पेड़ गिरने से रास्ता हुआ बंद
गुरुग्राम में रातभर हुई बारिश के चलते कई सड़कों पर पानी भरा हुआ है। वहीं, डीएलएफ फेस वन में बारिश के दौरान सड़क टूटने के कारण गाड़ी फंस गई और पेड़ गिरने के कारण एक गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे रास्ता बंद हो गया। गुरुग्राम के बस स्टैंड पर बारिश का पानी जमा हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Water logging on roads due to rain in Delhi-NCR
ग्रेटर नोएडा में गिरी दीवार - फोटो : अमर उजाला

ग्रेटर नोएडा में गिरी दीवार
ग्रेटर नोएडा के सेक्टर जीटा की ऐसोटेक स्प्रिंग फील्ड्स सोसायटी के बेसमेंट की दीवार बारिश के कारण गिर गई। वहीं, तेज बारिश के बाद नोएडा की सड़कों पर जलभराव देखा गया। सेक्टर-39, सेक्टर-60 और सेक्टर- 62 की सड़कें जलमग्न हो गई।

विज्ञापन
Water logging on roads due to rain in Delhi-NCR
बारिश - फोटो : अमर उजाला

नोएडा और गाजियाबाद में आठवीं तक स्कूल बंद
नोएडा और गाजियाबाद में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए शुक्रवार को कक्षा आठ तक के सभी स्कूलों में अवकाश कर दिया गया है। जिला प्रशासन ने गुरुवार देर शाम यह सूचना जारी की। अधिसूचना के अनुसार, गौतमबुद्ध नगर के जिला अधिकारी ने भारी बारिश की संभावना को ध्यान में रखते हुए जिले में सभी बोर्ड के स्कूलों में कक्षा आठ तक के सभी विद्यार्थियों का अवकाश घोषित कर दिया है। अधिसूचना में प्रधानाचार्यों और अध्यापकों से अभिभावकों और विद्यार्थियों को सूचना देने का निर्देश दिया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed