दिव्यांगों के हक के लिए लड़ने वाली एक प्रेरक वक्ता विराली मोदी ने आरोप लगाया है कि सोमवार सुबह वे मुंबई से दिल्ली आ रही थी तो सीआईएसएफ कर्मी ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। आगे पढ़िए पूरी खबर...
दिव्यांग महिला से CISF कर्मी ने किया दुर्व्यवहार, बोला-'ड्रामा मत करो, खड़ी हो जाओ'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उनका कहना है कि पैर में लकवा होने के कारण उन्होंने खड़े होने में आ रही दिक्कत के बारे में जानकारी दी थी, लेकिन उन्हें प्रताड़ित किया गया। उनके अनुसार सुरक्षाकर्मी ने उनसे कहा कि 'ड्रामा मत करो, खड़ी हो जाओ।' 2006 में हुई एक दुर्घटना में विराली की रीढ़ की हड्डी में चोट लग गई थी।
उसके बाद से उन्हें खड़े होने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस कारण वे 13 वर्ष से व्हीलचेयर पर ही हैं। वह अमेरिकी नागरिक हैं। उन्होंने कहा कि इससे पहले कभी किसी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उन्हें ऐसी प्रताड़ना का सामना नहीं करना पड़ा।
विराली का कहना है कि, 'मैंने सीआईएसएफ हेडक्वार्टर को ईमेल लिखा है। मैंने उन्हें फोन कर शिकायत भी दर्ज कराई है। सीनियर कमांडर दिल्ली ने मुझे फोन कर माफी मांगी है, लेकिन यह काफी नहीं है, इसके लिए कुछ और भी होना चाहिए। इन लोगों को और ट्रेनिंग दी जाने की जरूरत है। इन लोगों को और सहृदय होना पड़ेगा। मुझे इनसे लिखित में माफी चाहिए।'
Virali Modi, a wheelchair-bound woman, who was going from Delhi to Mumbai says she was asked by a security personnel at Delhi airport to stand up from her wheelchair for security check despite her declaring that she can't stand due to a spinal injury she suffered in 2006. pic.twitter.com/NuhlzCnjlH
— ANI (@ANI) September 10, 2019
Virali Modi: I've sent email to CISF HQ. I also called them up & registered complaint. Sr Commander, Delhi called me up&apologised. But that isn't enough, something more should be done. More training should be given to them. They need to be more empathetic. Want a written apology https://t.co/mryEtx4B6Z pic.twitter.com/rHw2Zl91Xa
— ANI (@ANI) September 10, 2019