फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

37वां ट्रेड फेयर : लोगों के लिए खुला मेला, देखें मेले की शानदार PICS

Wed, 15 Nov 2017 10:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 15 Nov 2017 10:19 AM IST
विज्ञापन
view pics of thirty seventh international trade fair
international trade fair - फोटो : विवेक निगम

प्रगति मैदान में मंगलवार को 37 वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले का भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उद्घाटन किया। इसके बाद से व्यापार मेला लोगों के लिए खुल गया। राष्ट्रपति ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय और आर्थिक संबंधों को मजबूत करने में सार्क देशों की भारत के लिए बहुत अहम भूमिका है।

view pics of thirty seventh international trade fair
international trade fair - फोटो : विवेक निगम

उन्होंने कहा कि मैं खुश हूं कि इस बार वियतनाम व्यापार मेले का पार्टनर देश है और किर्गिस्तान फोकस देश है। साथ ही उन्होंने कहा कि व्यापार मेला लोगों के आर्थिक सुधार के प्रति भारत की प्रतिबद्धता की अभिव्यक्ति भी पेश करता है।

view pics of thirty seventh international trade fair
international trade fair - फोटो : विवेक निगम

मेले की पहले चार दिन कारोबारियों के लिए रहेंगे। राष्ट्रपति मंगलवार सुबह कड़ी सुरक्षा में प्रगति मैदान पहुंचे और हंसध्वनि थियेटर में व्यापार मेला का पर्दार्पण किया। इस मौके  पर राष्ट्रपति ने आईटीपीओ द्वारा दर्शकों के लिए उपलब्ध कराई गई सुविधाओं की सराहना करते हुए कहा कि वह इस मौके पर यहां आकर खुश हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
view pics of thirty seventh international trade fair
international trade fair - फोटो : विवेक निगम

उन्होंने कहा कि भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला वैश्विक समुदाय के लिए भारत का बड़ा आयोजन है, जहां विश्व के अलग-अलग हिस्सों से लोग आकर भारतीय अर्थव्यवस्था के विकास को बढ़ावा देते हैं।

विज्ञापन
view pics of thirty seventh international trade fair
international trade fair - फोटो : विवेक निगम

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आर्थिक विकास के लिए भारत अपने पड़ोसी देशों पर भी निर्भर है। उन्होंने कहा कि हमने यूएस, रूस, चीन, जापान, कोरिया गणराज्य, यूरोपीय संघ, फ्रांस, ब्रिटेन और जर्मनी सहित अन्य देशों के साथ सामरिक भागीदारी की आर्थिक और राजनीतिक आधारों को मजबूत और विस्तारित किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed