प्रद्युम्न की हत्या में सीबीआई द्वारा आरोपी बनाए गए उसी के स्कूल के 11वीं के छात्र ने वारदात से कुछ मिनटों पहले अपना प्लान बदल दिया था। ये बात सीबीआई की जांच में सामने आई है।
2 of 9
प्रद्युम्न की हत्या कांड के आरोपी को फरीदाबाद बाल सुधार गृह में लाया गया ।
- फोटो : अमर उजाला
सीबीआई जांच से जुड़े कई दस्तावेजों से ये बात निकलकर सामने आई है कि आरोपी जो कदम उठाने जा रहा था उसके बारे में उसने कई बार सोचा। आरोपी ने सीबीआई पूछताछ के दौरान बताया कि वह चिंता में था कि उसके इस कदम का क्या अंजाम होगा और उसे अगर उसके छोटे भाई के साथ कोई और ऐसा करेगा तो उसे खुद कैसा लगेगा ये बातें भी उसने कई बार सोची।
3 of 9
प्रद्युम्न की हत्या कांड के आरोपी को फरीदाबाद बाल सुधार गृह में लाया गया ।
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि आरोपी ने परीक्षा को टालने के लिए किसी की हत्या का जो प्लान बनाया था उसके लिए उसने इंटरनेट पर काफी सर्च किया। उसने इंटरनेट पर कई तरह के जहर के बारे में पढ़ा और उन्हें किसी की जान के लिए कैसे इस्तेमाल करना है ये भी जानकारी ली थी। लेकिन फिर उसने जहर इस्तेमाल करने का प्लान ड्रॉप कर दिया। क्योंकि...
4 of 9
ryan international
- फोटो : सुदर्शन झा
सीबीआई सूत्र के अनुसार आरोपी ने जहर से मारने का प्लान ड्रॉप कर 7 सितंबर को सोहना मार्केट से चाकू खरीद लिया। लेकिन 7 तारीख की शाम तक वह यह नहीं कर पाया था कि वह हत्या जहर से करेगा या चाकू से क्योंकि चाकू से हत्या करना बहुत क्रूर होगा। उसने फिर से जहर इस्तेमाल करने का सोचा वो भी स्कूल के पानी की टंकी में मिलाकर। लेकिन फिर भी वह चाकू लेकर स्कूल गया।
5 of 9
रायन इंटरनेशनल स्कूल सीन रीक्र्तिएट कराने आरोपी के साथ पहुची सीबीआई
- फोटो : सुदर्शन झा
जब आरोपी छात्र 8 सितंबर को स्कूल पहुंचा तो उसने प्रद्युम्न को स्कूल के बारामदे में देखा। चूंकि वो पियानो क्लास की वजह से प्रद्युम्न को जानता था इसलिए मदद मांगने के बहाने वो प्रद्युम्न को अपने साथ वॉशरूम ले गया। जब उसने प्रद्युम्न को बुलाया तो वह बोला, "हां भईया" और उसके साथ चला गया। सीबीआई सूत्रों के मुताबिक उस वक्त आरोपी काफी बेचैन हो गया और वह म्यूजिक क्लास की ओर भागा था।