फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कांस तक पहुंची एसिड अटैक पीड़िताओं के हौसले की गूंज, मिला अवॉर्ड

Wed, 29 Jun 2016 06:56 PM IST
टीम डिजिटलअमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटलअमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 29 Jun 2016 06:56 PM IST
विज्ञापन
video of acid attack survivor giving beauty tips wins award atcannes
Reshma Bano

एसिड अटैक पीड़िता रेशमा बानो कुरैशी का ब्यूटी टिप देते हुए एक वीडियो पिछले साल बड़ा मशहूर हुआ था, जिसकी खबर हमने आप तक पहुंचाई भी थी। अब उसी वीडियो को कांस में एक प्रतिष्ठित अवार्ड से नवाजा गया है।

video of acid attack survivor giving beauty tips wins award atcannes
Reshma Bano

यह वीडियो एक जोरदार कैंपेन 'ब्यूटी टिप्स बाई रेशमा' नाम से जाना गया था, जो तेजाब के आसानी से बाजार में मिलने के खिलाफ बनाया गया था। अब उसी कैंपेन को कांस में 'ग्लास : लॉयन फॉर चेंज अवार्ड' मिला है।

video of acid attack survivor giving beauty tips wins award atcannes
Reshma Bano

इस कैंपेन को दिल्ली के एनजीओ मेक लव नॉट स्कार्स ने शुरू किया था जिसका कॉन्सेप्ट ओगिलवी एंड मैथर ने तैयार किया था। इसे शुरु करने के पीछे वजह थी कि एसिड अटैक पीड़िताओं को उनकी सामान्य जिंदगी जीने में मदद की जा सके और उनके रिहैब और उन्हें पैरों पर खड़ा होने का अवसर दिया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
video of acid attack survivor giving beauty tips wins award atcannes
Reshma Bano

मेक लव नॉट स्कार्स एनजीओ की संस्थापिका रिया शर्मा कहती हैं कि हम बहुत खुश हुए जब हमने अवार्ड के बारे में सुना। यह सब इसलिए हो सका क्योंकि टीम के सदस्यों, ओगिलवी ‌एंड मैथर, मीडिया संस्थान और जनता ने अपना पूरा प्रयास जारी रखा।

विज्ञापन
video of acid attack survivor giving beauty tips wins award atcannes
Reshma Bano
हालांकि रिया इसके लिए सबसे बड़ी जीत की हकदार रेशमा को मानती हैं जिसने इस वीडियो में आने का साहस दिखाया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed