फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वसंत विहार तिहरा हत्याकांड में नया मोड़, पुलिस पूछताछ में हुए चौंकाने वाले खुलासे

Fri, 28 Jun 2019 09:17 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 28 Jun 2019 09:17 AM IST
विज्ञापन
vasant vihar triple murder case shocking revelation in interrogation with accused priti manoj
वसंत विहार में तिहरा हत्याकांड - फोटो : हिमांशु सोनी

वसंत विहार तिहरे हत्याकांड में आरोपी प्रीति सेहरावत व मनोज भट्ट से पूछताछ में कई नई बातें सामने आई हैं। प्रीति सेहरावत ने पूछताछ में बताया कि बीमारी के कारण उसने नौकरी छोड़ दी थी। इस वजह से उसकी वित्तीय हालत दयनीय हो गई थी। मनोज की भी वित्तीय हालत बहुत खराब थी। आगे पढ़िए मनोज ने कितने शातिर तरीके से रची थी हत्याकांड की साजिश, सीसीटीवी से बचने के लिए भी उसने खास उपाय किए थे....

vasant vihar triple murder case shocking revelation in interrogation with accused priti manoj
वसंत विहार में तिहरा हत्याकांड में आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

मनोज हमेशा प्रीति से कहता था कि या तो वह पैसे दे या फिर बड़ा हाथ मरवा दे। प्रीति जब 17 जूून को बुजुर्ग दंपती के घर गई थी तो उसने वृद्धा शशि माथुर से आर्थिक तंगी की बात कहकर पैसे मांगे थे। वृद्धा ने प्रीति को पैसा देने से इंकार कर दिया था। दिल्ली पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक ने वसंत विहार तिहरे हत्याकांड की जांच स्थानीय थाना पुलिस से लेकर अपराध शाखा को सौंप दी है। अपराध शाखा की इंटरस्टेट सेल अब आगे की तफ्तीश करेगी।

vasant vihar triple murder case shocking revelation in interrogation with accused priti manoj
वसंत विहार में तिहरा हत्याकांड - फोटो : हिमांशु सोनी

अपराध शाखा के पुलिस अधिकारियों के अनुसार प्रीति ने पूछताछ में बताया कि वह 17 जून को दिल्ली में नौकरी के लिए साक्षात्कार देने आई थी। साक्षात्कार के बाद वह बुजुर्ग दंपती के घर चली गई थी। यहां वह रात बुजुर्ग दंपती के घर रही। उसने अपनी आर्थिक तंगी के चलते शशि माथुर से पैसे मांगे थे। शशि माथुर ने पैसे देने से मना कर दिया। इस दौरान उसके पास मनोज भट्ट का फोन आ गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
vasant vihar triple murder case shocking revelation in interrogation with accused priti manoj
वसंत विहार में तिहरा हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

मनोज ने उससे फोन पर पैसे मांगे या फिर बड़ा हाथ मरवाने की बात कही। उसी दौरान प्रीति के मन में बुजुर्ग दंपती के घर में लूटपाट करने की बात आ गई। प्रीति ने गुरुग्राम जाकर मनोज को इस योजना की जानकारी दी। बुजुर्ग दंपती के साथ रहने के दौरान प्रीति ने यह पता कर लिया था कि बुजुर्ग दंपती से मिलने कौन-कौन और कब आते हैं। प्रीति को लगा कि बुजुर्ग दंपती के पास काफी पैसा हो सकता है। इस कारण भी उसने लूटपाट की साजिश रची थी। 

विज्ञापन
vasant vihar triple murder case shocking revelation in interrogation with accused priti manoj
वसंत विहार में तिहरा हत्याकांड - फोटो : हिमांशु सोनी

प्रीति ने मनोज को बता दिया था कि वसंत अपार्टमेंट में काफी कैमरे लगे हैं। दोनों जब वारदात को अंजाम देने गुरुग्राम से दिल्ली आ रहे थे तो आरोपी मनोज ने प्रीति को काले पकड़े पहनने को कहा ताकि सीसीटीवी में ठीक से कैद नहीं हो सके। प्रीति नीली टीशर्ट व काली पेंट पहनकर आई थी। आरोपी मनोज ने बहुत ही सोझ-समझकर तिहरे हत्याकांड को अंजाम दिया है। मनोज ने बताया कि उसने नर्स खुशबू का ध्यान भटकाने के लिए जबरदस्ती चाय बनवाई थी। गौरतलब है कि तिहरे हत्याकांड के आरोप में दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने मंगलवार रात को गुरुग्राम निवासी प्रीति सेहरावत उर्फ मोना(42) व उसके साथ सहमति संबंध में रह रहे मनोज भट्ट (39) को गिरफ्तार किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed