दक्षिण दिल्ली के वसंतकुंज इलाके के किशनगढ़ में हुई एक ही परिवार के तीन सदस्यों की हत्याओं के मामले में पुलिस को जिस शख्स पर हत्या का शक है वह बेहद ही स्तब्ध कर देने वाला है। मृतक मिथिलेश वर्मा के परिजन भी ये जानकर हैरान हैं कि पुलिस का शक मिथिलेश के बेटे पर है। पुलिस की सुई उसके घायल बेटे पर आकर टिक गई है। इसके लिए पुलिस के पास 5 वजहें भी हैं।
2 of 7
triple murder in vasant kunj
- फोटो : एएनआई
दिल्ली पुलिस ने इस मामले की जांच के लिए आठ टीमें गठित की हैं। शुरुआती जांच में पुलिस के सामने जो हालात और सबूत आ रहे हैं उसके अनुसार उन्हें मिथिलेश वर्मा के बेटे पर शक है। वर्मा परिवार का बेटा इस समय गुरुग्राम के एक संस्थान से इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा है। इसका पहला कारण है परिवार के अन्य तीन सदस्यों का मृत पाया जाना जबकि बेटे के सिर्फ हाथ में चोट लगी है। संयुक्त कमिश्नर ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया कि घर में तीन शव पाए गए जबकि चौथे सदस्य के सिर्फ उंगलियों में चोट है।
3 of 7
triple murder in vasant kunj
- फोटो : एएनआई
दूसरा कारण जिस वजह से पुलिस को बेटे पर शक है वह है घर का कोई सामान गायब न होना। पुलिस ने बताया कि घर से कोई सामान गायब नहीं है। घर के लॉकर तक को हाथ नहीं लगाया गया है। यानी यह हत्या लूटपाट के लिए नहीं बल्कि सोची समझी साजिश लगती है।
4 of 7
triple murder in vasant kunj
- फोटो : एएनआई
तीसरा कारण है हत्या में रसोई के चाकू का इस्तेमाल होना। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर हत्या लूटपाट के लिए नहीं होती और एक साजिश के तहत होती है तो हत्यारा जरूर अपने साथ हत्या के लिए हथियार लाएगा। लेकिन इस केस में रसोई के चाकू का इस्तेमाल किया गया है जिसकी वजह से शक बेटे पर जाता है।
5 of 7
triple murder in vasant kunj
- फोटो : अमर उजाला
चौथा कारण है मौका-ए-वारदात से हत्या में इस्तेमाल हथियार का बरामद होना। माना जा रहा है कि अगर कोई शख्स बाहर से आकर हत्या को अंजाम देता तो वह जरूर हथियार अपने साथ लाता और साथ ले जाता लेकिन यहां ऐसा नहीं हुआ।