{"_id":"6af361736a9740a80b0ad809","slug":"ghaziabad-a-speeding-car-collided-with-a-divider-near-dasna-jail-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: डासना जेल के पास तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, तीन युवक घायल; खतरे से बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: डासना जेल के पास तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, तीन युवक घायल; खतरे से बाहर
Tue, 10 Nov 2026 11:55 PM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Tue, 10 Nov 2026 11:55 PM IST
सार
पुलिस के अनुसार, तीनों की हालत सामान्य है। हादसे के बाद मौके पर यातायात प्रभावित हुआ, लेकिन पुलिस ने स्थिति संभालते हुए यातायात सुचारू करा दिया।
विज्ञापन
हादसे के बाद
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
थाना क्षेत्र में डासना जेल कट के पास मंगलवार सुबह तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार सवार तीन युवक घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को तत्काल सीएचसी डासना में भर्ती कराया।
विज्ञापन
एसीपी सुनील भारद्वाज के मुताबिक हादसा मंगलवार रात 11 बजे नेशनल हाईवे-9 पर डासना जेल कट के पास ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के चढ़ाव पर हुआ। कार डासना की ओर जा रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और कार डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में कार सवार आदिल (26), सोहेल (23) और कैफ (25) निवासी मसूरी घायल हो गए।
विज्ञापन
राहगीरों की सूचना पर चौकी जेल पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के अनुसार, तीनों की हालत सामान्य है। हादसे के बाद मौके पर यातायात प्रभावित हुआ, लेकिन पुलिस ने स्थिति संभालते हुए यातायात सुचारू करा दिया।
विज्ञापन