फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ट्रिपल मर्डर केस में घर के बेटे पर अटकी पुलिस की सुई, ये हैं 5 बड़ी वजहें

Wed, 10 Oct 2018 02:25 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 10 Oct 2018 02:25 PM IST
विज्ञापन
vasant kunj triple murder police suspect surviving son of deceased mithilesh verma
triple murder in vasant kunj - फोटो : अमर उजाला/एएनआई

दक्षिण दिल्ली के वसंतकुंज इलाके के किशनगढ़ में हुई एक ही परिवार के तीन सदस्यों की हत्याओं के मामले में पुलिस को जिस शख्स पर हत्या का शक है वह बेहद ही स्तब्ध कर देने वाला है। मृतक मिथिलेश वर्मा के परिजन भी ये जानकर हैरान हैं कि पुलिस का शक मिथिलेश के बेटे पर है। पुलिस की सुई उसके घायल बेटे पर आकर टिक गई है। इसके लिए पुलिस के पास 5 वजहें भी हैं।

vasant kunj triple murder police suspect surviving son of deceased mithilesh verma
triple murder in vasant kunj - फोटो : एएनआई

दिल्ली पुलिस ने इस मामले की जांच के लिए आठ टीमें गठित की हैं। शुरुआती जांच में पुलिस के सामने जो हालात और सबूत आ रहे हैं उसके अनुसार उन्हें मिथिलेश वर्मा के बेटे पर शक है। वर्मा परिवार का बेटा इस समय गुरुग्राम के एक संस्थान से इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा है। इसका पहला कारण है परिवार के अन्य तीन सदस्यों का मृत पाया जाना जबकि बेटे के सिर्फ हाथ में चोट लगी है। संयुक्त कमिश्नर ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया कि घर में तीन शव पाए गए जबकि चौथे सदस्य के सिर्फ उंगलियों में चोट है।

vasant kunj triple murder police suspect surviving son of deceased mithilesh verma
triple murder in vasant kunj - फोटो : एएनआई

दूसरा कारण जिस वजह से पुलिस को बेटे पर शक है वह है घर का कोई सामान गायब न होना। पुलिस ने बताया कि घर से कोई सामान गायब नहीं है। घर के लॉकर तक को हाथ नहीं लगाया गया है। यानी यह हत्या लूटपाट के लिए नहीं बल्कि सोची समझी साजिश लगती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
vasant kunj triple murder police suspect surviving son of deceased mithilesh verma
triple murder in vasant kunj - फोटो : एएनआई

तीसरा कारण है हत्या में रसोई के चाकू का इस्तेमाल होना। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर हत्या लूटपाट के लिए नहीं होती और एक साजिश के तहत होती है तो हत्यारा जरूर अपने साथ हत्या के लिए हथियार लाएगा। लेकिन इस केस में रसोई के चाकू का इस्तेमाल किया गया है जिसकी वजह से शक बेटे पर जाता है।

विज्ञापन
vasant kunj triple murder police suspect surviving son of deceased mithilesh verma
triple murder in vasant kunj - फोटो : अमर उजाला

चौथा कारण है मौका-ए-वारदात से हत्या में इस्तेमाल हथियार का बरामद होना। माना जा रहा है कि अगर कोई शख्स बाहर से आकर हत्या को अंजाम देता तो वह जरूर हथियार अपने साथ लाता और साथ ले जाता लेकिन यहां ऐसा नहीं हुआ।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed