नई दिल्ली से वाराणसी के बीच जल्द चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस या ट्रेन-18 में यात्रियों के लिए खाना लेना अनिवार्य होगा, जबकि शताब्दी, राजधानी और दुरंतो एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों में खाना लेने या नहीं लेने का विकल्प रहता है। हालांकि आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इस सेमी हाई स्पीड ट्रेन में कुछ यात्रियों को इस नियम से छूट मिलेगी। जानिए कहीं आप भी तो नहीं हैं उन यात्रियों में शामिल और इस सुविधा के लिए कौन सी शर्त पूरी करनी होगी, कितना खर्च आएगा और सबकुछ जानें इस खबर में...
2 of 6
train-18
- फोटो : amar ujala
गौरतलब है कि भले ही वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रियों को खाना लेना अनिवार्य होगा, लेकिन वो यात्री जो प्रयागराज से वाराणसी तक की यात्रा करेंगे उन्हें टिकट बुक कराने के वक्त खाना लेने या नहीं लेने की सुविधा होगी।
3 of 6
train 18
- फोटो : कुमार संजय
सूत्रों के अनुसार, यदि यात्री इलाहाबाद से वाराणसी की यात्रा की टिकट बुक कराने के दौरान खाने का विकल्प नहीं चुनते हैं और यात्रा के दौरान वे खाना लेना चाहते हैं तो उन्हें इसके लिए अतिरिक्त 50 रुपये चुकाने होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस ट्रेन को 15 फरवरी को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
4 of 6
irctc food
- फोटो : सोशल मीडिया
आईआरसीटीसी ने वर्ष 2017 में राजधानी, शताब्दी और दुरंतो में पैंट्री सेवा को वैकल्पिक कर दिया था। यह कदम यात्रियों से ज्यादा शुल्क वसूलने और गुणवत्ता, मात्रा की समस्याओं पर नियंत्रण करने के लिए उठाया गया था। इससे यात्री किराये में 250 रुपये तक की कमी आई थी। वहीं, ट्रेन-18 के बारे में एक अधिकारी ने कहा कि स्टेशनों के बीच कैटरिंग शुल्क तय कर दिया गया है और यह सभी यात्रियों के टिकट शुल्क में जोड़ा जाएगा।
इतना आएगा खर्च
ट्रेन-18 या वंदे भारत एक्सप्रेस के एक्जीक्यूटिव क्लास और चेयर कार के लिए खाने का शुल्क भी अलग-अलग होगा। नई दिल्ली से वाराणसी के बीच एक्जीक्यूटिव क्लास में सफर करने वाले यात्रियों को सुबह की चाय, नाश्ते और लंच के लिए 399 रुपये देने होंगे तो चेयर कार में 344 रुपये पड़ेंगे। नई दिल्ली से कानपुर और प्रयागराज के बीच सफर करने वाले यात्रियों को एक्जीक्यूटिव क्लास में 155 और चेयर कार में 122 रुपये खर्च करने होंगे। वाराणसी से नई दिल्ली की यात्रा के दौरान यात्रियों को एक्जीक्यूटिव क्लास में 349 रुपये और चेयर कार में 288 रुपये खर्च करने होंगे। उन्हें शाम में चाय, स्नैक्स और रात का खाना दिया जाएगा।