फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वंदे भारत एक्सप्रेस को पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी, तस्वीरों में देखें प्रधानमंत्री ने भी की सवारी

Fri, 15 Feb 2019 12:05 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 15 Feb 2019 12:05 PM IST
विज्ञापन
vande bharat express flag off by pm modi himself on board see in photos all featues
train 18 - फोटो : ani
दिल्ली से वाराणसी के बीच चलने वाली देश की सबसे तेज रफ्तार ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और उसके साथ ही वह भी ट्रेन में सवार हो गए। इससे पहले पीएम मोदी ने पुलवामा हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए देश के दुश्मनों को कड़ा संदेश दिया है कि देश डरने वाला नहीं है। देश की सेना को खुली छूट दे दी गई है और वह शहीदों के बलिदान को जाया नहीं जाने देगी और दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देगी। इसके साथ ही अपने भाषण से पहले पीएम मोदी ने दो मिनट का मौन भी रखा। देखें तस्वीरें...


यह भी पढ़ेंः पुलवामा हमले पर बोले पीएम- आतंकियों ने बहुत बड़ी गलती की है, सजा जरूर मिलेगी
यह भी पढ़ेंः वंदे भारत एक्सप्रेसः इन यात्रियों को ट्रेन का खाना लेना जरूरी नहीं, लेकिन पूरी करनी होगी ये शर्त
यह भी पढ़ेंः वंदे भारत एक्सप्रेसः जानिए किराए से लेकर स्टॉपेज तक हर जानकारी
 
vande bharat express flag off by pm modi himself on board see in photos all featues
train 18 - फोटो : सोशल मीडिया
पुलवामा के शहीदों पर बोलने के बाद पीेएम मोदी ने वंदे भारत एक्सप्रेस के इंजीनियरों को बधाई दी कि उन्होंने देश की पहली बिना इंजन वाली ट्रेन बनाई। उन्होंने देश में रेलवे की दिशा बदलकर रख दी। पीएम ने कहा कि देश के विकास में योगदान देने वाले इंजीनियरों और जवानों को नमन करते हैं उनके द्वारा किए गए विकास को नमन करते हैं। 
 

 
vande bharat express flag off by pm modi himself on board see in photos all featues
train 18 - फोटो : सोशल मीडिया
ट्रेन में पीएम मोदी के साथ रेल मंत्री पियूष गोयल भी रवाना हुए। पीएम ने पूरी का जायजा लिया। वह ड्राइवर सीट पर भी बैठे। बता दें कि यह ट्रेन 17 फरवरी से आम लोगों के लिए चलने लगेगी और इसके लिए टिकट की बुकिंग भी शुरू हो गई है। रेल विभाग के अधिकारी ने बताया कि इसकी टिकटें काउंटर या आईआरसीटीसी की वेबसाइट के जरिये खरीदी जा सकती हैं। उल्लेखनीय है कि हाल ही में रेल मंत्री ने इस ट्रेन का नाम ट्रेन-18 से बदलकर वंदे भारत एक्सप्रेस कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
vande bharat express flag off by pm modi himself on board see in photos all featues
वंदे भारत का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन फिर किया ट्रेन का अवलोकन - फोटो : ani
कब और कहां से चलेगी, कितने बजे पहुंचेगी
दिल्ली से वाराणसी के बीच ट्रायल रन के दौरान 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़कर यह देश की सबसे तेज रफ्तार वाली ट्रेन बन गई। दिल्ली से सुबह 6 बजे चलकर यह दोपहर बाद 2 बजे वाराणसी पहुंचेगी और उसी दिन वाराणसी से दोपहर बाद 3 बजे चलकर रात 11 बजे दिल्ली पहुंचेगी। वंदे भारत सोमवार और बृहस्पतिवार को छोड़कर सप्ताह में पांच दिन चलेगी।
विज्ञापन
vande bharat express flag off by pm modi himself on board see in photos all featues
train 18 - फोटो : सोशल मीडिया
कौन-कौन से होंगे स्टॉपेज
वंदे भारत एक्सप्रेस यानी ट्रेन 18 का अब तक जो समय निर्धारित है उसके हिसाब से वह सुबह 6 बजे दिल्ली रेलवे स्टेशन से चलेगी और दोपहर 2 बजे वाराणसी पहुंचेगी। इससके स्टॉपेज होंगे कानपुर और प्रयागराज। यह कानपुर सुबह 10.20 बजे पहुंचेगी और प्रयागराज 12.25 बजे पहुंचेगी।
वाराणसी से वापसी में कितने बजे पहुंचेगी स्टॉपेज पर
वापसी में यह वाराणसी से 3 बजे चलेगी और दिल्ली पहुंचेगी 11 बजे। इस दौरान प्रयागराज शाम 4.35 बजे पहुंचेगी और कानपुर 6.30 बजे पहुंचेगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed