फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

700 रुपये महीना देने वाले को बिजली निगम ने भेजा 1.28 अरब का बिल, देखते ही हुआ बेहोश

Sun, 21 Jul 2019 05:05 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हापुड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हापुड़ Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 21 Jul 2019 05:05 PM IST
विज्ञापन
Uttar pradesh big news Hapur Man gets Rs 1 billion electricity bill
पीड़ित शमीम को भेजा गया बिल - फोटो : एएनआई
उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के मोहल्ला चमरी निवासी एक व्यक्ति को बिजली निगम की ओर से दो किलोवाट के घरेलू कनेक्शन का 1.28 अरब रुपये का बिल भेज दिया गया है। इस बिल के मिलने के बाद से उपभोक्ता के पैरों तले जमीन खिसक गई है। बिल ठीक कराने के लिए उसे निगम कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। हालांकि इसे अधिकारी तकनीकी गड़बड़ी बता रहे हैं।
Uttar pradesh big news Hapur Man gets Rs 1 billion electricity bill
पीड़ित शमीम - फोटो : एएनआई
बिजली निगम का गड़बड़ झाला किसी से छिपा नहीं है। लेजरों में हेरफेर व फर्जी बिल रसीदों के चलते नलकूप उपभोक्ताओं के पास आज भी लाखों के बकाए के बिल पहुंच रहे हैं। जिसके कारण आए दिन किसानों का हंगामा होता रहता है। लेकिन अब घरेलू उपभोक्ताओं के यहां भी गलत बिल भेजे जा रहे हैं। अब इसे लापरवाही कहें या तकनीकी खामी, एक उपभोक्ता को हजारों या लाखों में नहीं बल्कि एक अरब 28 करोड़ का बिल भेज दिया गया।
Uttar pradesh big news Hapur Man gets Rs 1 billion electricity bill
बिजली विभाग द्वारा भेजा गया बिल - फोटो : एएनआई
मोहल्ला चमरी निवासी शमीम के घर पर केवल दो किलोवाट का कनेक्शन है। लेकिन मीटर रीडर ने उसे एक अरब अट्ठाईस करोड़ रुपये का बिल जारी कर दिया। इतनी अधिक रकम के बिल को देते समय मीटर रीडर ने एक बार भी यह नहीं सोचा कि इतना अधिक बिल आखिर आ कैसे जाऐगा। बिल देखते ही उसके होश उड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Uttar pradesh big news Hapur Man gets Rs 1 billion electricity bill
पीड़ित शमीम - फोटो : एएनआई
आनन फानन में वह निगम के अधिकारियों के पास पहुंचा तो किसी ने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया। जिसके चलते वह विभाग के चक्कर लगा रहा है। पीड़ित शमीम का कहना है कि बामुश्किल उसके घर का बिल 700 या 800 रुपये तक आता है। लेकिन इतना अधिक बिल देखकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। कई दिन से बिल ठीक कराने के लिए चक्कर लगा रहा है लेकिन अभी तक किसी ने इसे ठीक नहीं किया है।
 
विज्ञापन
Uttar pradesh big news Hapur Man gets Rs 1 billion electricity bill
पीड़ित शमीम - फोटो : एएनआई
अधिशासी अभियंता पीके गौतम का कहना है कि तकनीकी गड़बड़ी के चलते इतनी अधिक राशि का बिल आ गया होगा। मामला उनके संज्ञान में आ गया है। किस मीटर रीडर ने बिल निकाला है तथा बिल निकालने के बाद इस पर ध्यान नहीं दिया। इसकी भी जांच कराई जाएगी तथा बिल को संशोधित करा दिया जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed