यूपीएसएसी की ओर से आयोजित सिविल सेवा परीक्षा में टॉपर नंदिनी बहुमुखी प्रतिभा की धनी है। पढ़ाई में शुरू से ही मेधावी नंदिनी को खेल के साथ-साथ साहित्य में भी गहरी रुचि है। (सभी फोटोः योगेश शर्मा/फरीदाबाद)
2 of 8
upsc 2016 topper nandini
- फोटो : योगेश/अमर उजाला
वह वॉलीबॉल की खिलाड़ी हैं और बचपन से ही कन्नड़ साहित्य पढ़ती रही हैं। शुरुआती पढ़ाई कर्नाटक के कोर्णाक में करने वाली नंदिनी ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता को दिया।
3 of 8
upsc 2016 topper nandini
- फोटो : अमर उजाला
उनके पिता रमेश केवी हाई स्कूल में शिक्षक हैं जबकि माता गृहिणी हैं। फरीदाबाद में राष्ट्रीय सीमा शुल्क एवं नशीले पदार्थ अकादमी में ट्रेनिंग कर रही नंदिनी ने बताया कि सिविल सर्विस परीक्षा टॉप करने की जानकारी उन्हें उनकी मित्र खुशबू ने दी।
4 of 8
upsc 2016 topper nandini
- फोटो : अमर उजाला
नियमित रूप से पढ़ाई करने वाली नंदिनी ने बताया कि उन्होंने कभी अपने आप पर दबाव नहीं बनाया। खुले दिमाग से तैयारी की और कांसेप्ट पर ध्यान दिया। एक सवाल के जवाब में कहा कि उन्हें जहां काम करने का मौका मिलेगा, वहां बेस्ट देने का प्रयास करेंगी।
5 of 8
upsc 2016 topper nandini
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि वक्त बदल रहा है। अब लड़कियां हर क्षेत्र में आगे निकल रही है। लोगों की भी सोच बदल रही। मेरे माता-पिता ने कभी बेटे-बेटी में फर्क नहीं समझा।