फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी के 5 बड़े दिग्गज नेता, जो दल बदलकर लड़े चुनाव, तीन ने मुंह की खाई

Thu, 23 May 2019 06:33 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 23 May 2019 06:33 PM IST
विज्ञापन
UP lok sabha chunav result 2019 candidates who changed their party
जया, निषाद, सावित्री बाई - फोटो : अमर उजाला
लोकसभा चुनाव 2019 में दलबदलू नेताओं ने खूब सुर्खियां बटोरी हैं। चुनावी मौसम में अपनी राजनीतिक सेहत के हिसाब से नेताओं पाला बदल किया है। किसी ने टिकट नहीं मिलने से नाराज होकर दूसरी पार्टी का दामन थाम लिया तो कोई मौजूदा पार्टी में मतभेद के कारण किसी और पार्टी के झंडे तले चला गया। आइए जानते हैं कौन कौन से दिग्गज नेताओं ने इस चुनाव में दल बदले हैं।
UP lok sabha chunav result 2019 candidates who changed their party
फाइल फोटो
भाजपा से पाला बदलकर सांसद सावित्री बाई फुले ने कांग्रेस का दामन थामा लिया। कांग्रेस ने उन्हें उत्तर प्रदेश की बहराइच लोकसभा सीट से मैदान में उतारा है। वह पार्टी विरोधी बयानों के लिए लगातार चर्चा में थीं। कांग्रेस में शामिल होते समय उन्होंने कहा था- 'बीजेपी की दलित विरोधी नीतियों के चलते देश के पिछड़ों, दलितों और मुस्लिमों ने बीजेपी को सत्ता से हटाने का फैसला किया है। बहराइच लोकसभा सीट पर भाजपा के अक्षयबर लाल गौड़ को विजेता घोषित कर दिया गया है। इस सीट पर गठबंधन से सपा प्रत्याशी शब्बीर अहमद वाल्मीकि व कांग्रेस से सावित्री बाई फुले चुनाव लड़ रहे थे।
UP lok sabha chunav result 2019 candidates who changed their party
राम चरित्र निषाद - फोटो : Amar Ujala
2019 चुनाव एक तरफ जहां भारतीय जनता पार्टी ने गोरखपुर में सपा को झटका दिया। जवाब में सपा ने भी भाजपा को झटका दिया। 19 मार्च को भाजपा सांसद रामचरित्र निषाद सपा में शामिल हो गए। सपा-बसपा गठबंधन उन्हें मिर्जापुर से गठबंधन का प्रत्याशी घोषित किया है। मिर्जापुर से एनडीए की प्रत्याशी अनुप्रिया पटेल उनसे काफी आगे रहीं। उनकी हार तय है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
UP lok sabha chunav result 2019 candidates who changed their party
राकेश सचान - फोटो : Amar Ujala
समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता व फतेहपुर के पूर्व सांसद राकेश सचान ने अपनी ही पार्टी के खिलाफ बगावत कर कांग्रेस का हाथ थाम लिया। राकेश सचान मुलायम सिंह और शिवपाल के करीबी माने जाते हैं। रुझान के मुताबिक फतेहपुर बिन्दकी से काफी पीछे है। उनकी हार तय मानी जा रही है। 
 
विज्ञापन
UP lok sabha chunav result 2019 candidates who changed their party
कैशर जहां - फोटो : Amar Ujala
इस चुनाव मौसम में 4 मार्च को सीतापुर से बहुजन समाज पार्टी की पूर्व नेता कैसर जहां कांग्रेस में शामिल हो गईं। बताया जा रहा है कि उन्होंने लोकसभा का टिकट नहीं मिलने से नाराज होकर बसपा छोड़ी। कैसर जहां के अलावा उनके पति लहरपुर विधानसभा सीट के पूर्व विधायक जासमीर अंसारी, रिटायर्ड आईपीएस आफताब अहमद खान, चैम्बर ऑफ कॉमर्स के वाइस चेयरमैन सुरेन्द्र कुमार और मो. फारूख खान,अफजाल हुसैन अंसारी समेत सैकड़ों नेता कांग्रेस में शामिल हुए। उन्हें कांग्रेस से टिकट तो मिला लेकिन उनकी हार तय है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed