फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उन्नाव केस: भाई ने कहा, 'शव को न जलाएंगे न बहाएंगे, धरती मैया की गोद में दफनाएंगे'

Sat, 07 Dec 2019 02:20 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 07 Dec 2019 02:20 PM IST
विज्ञापन
unnao case victim brother says after her death we will bury her dead body as nothing left
उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता का भाई - फोटो : एएनआई

उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता ने शुक्रवार की रात 11.40 बजे सफदरजंग अस्पताल में दम तोड़ दिया। गुरुवार(5 दिसंबर) सुबह जब वह उन्नाव स्थित अपने घर से स्टेशन के लिए निकली, तब दुष्कर्म के आरोपियों ने उसे जलाकर मारने की कोशिश की थी। वह लगभग 90 फीसदी जल चुकी थी इसलिए उसकी हालक नाजुक हो गई थी। उसे एयरलिफ्ट कर लखनऊ से दिल्ली लाया गया था।




पीड़िता की मौत के बाद अस्पताल में ही अंतिम समय तक उसके साथ रहा भाई अब मीडिया के सामने आया है। उसने पीड़िता की अंतिम इच्छा के साथ ही ये भी बताया कि उसका परिवार पीड़िता का क्रिया-कर्म कैसे करने वाला है....

unnao case victim brother says after her death we will bury her dead body as nothing left
पीड़िता का शव उन्नाव ले जाने की हो रही तैयारी - फोटो : एएनआई

उन्नाव पीड़िता की मौत के बाद मिडिया के सामने आए उसके भाई ने दुखी होते हुए कि, मैं अपनी बहन को नहीं बचा पाया। अब मैं सरकार और पुलिस से मांग करता हूं कि मेरी बहन इस दुनिया में नहीं है तो आरोपी को भी मौत मिलनी चाहिए। 

unnao case victim brother says after her death we will bury her dead body as nothing left
- फोटो : अमर उजाला

भाई ने बताया कि बहन को हमने वादा किया था कि उसे बचा लेंगे पर नहीं बचा पाए। हम आरोपी को भी सजा दिलवाकर रहेंगे। जब भाई से पीड़िता के अंतिम संस्कार के बारे में पूछा गया तो वह बोले कि अपनी बहन के शव को न गंगा में बहाएंगे, न ही आग के हवाले करेंगे, उसे धरती मैया की गोद में दफनाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
unnao case victim brother says after her death we will bury her dead body as nothing left
घटनास्थल - फोटो : अमर उजाला

ऐसे बिगड़ी तबीयत
सफदरजंग अस्पताल के एचओडी डॉ. शलभ कुमार ने बताया कि रात करीब साढ़े आठ बजे वेंटीलेटर पर हरकत हुई और पीड़िता का ब्लड प्रेशर गिरने लगा। डॉक्टरों ने एक साथ दवाओं की डोज शुरू की साथ ही उसके हाथ पैरों को मलना शुरू किया। इससे रात 9.25 बजे ब्लड प्रेशर थोड़ा ठीक हुआ, लेकिन 11.10 पर फिर से हालत बिगड़ी, आनन फानन में डॉक्टरों की टीम ने उसे दो इंजेक्शन दिए लेकिन 11.30 कार्डियक अटैक आने से उसकी धड़कनोें की गति कम होने लगी और ब्लड प्रेशर भी कम होता गया। इसके बाद 11. 40 मिनट पर पीड़िता को मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन
unnao case victim brother says after her death we will bury her dead body as nothing left
परिवारवालों से मिली प्रियंका गांधी वाड्रा - फोटो : ANI

क्या थे पीड़िता के आखिरी शब्द

नब्बे फीसदी जली हुई उन्नाव की रेप पीड़िता की आवाज ढंग से नहीं निकल रही थी। जलने की वजह से उसके गले की श्वांस और आहार नली पूरी तरह से सूज चुकी थीं। दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में जब उन्नाव की जलाई गई रेप पीड़िता बृहस्पतिवार की रात नौ बजे पहुंची तो वह डॉक्टरों से कुछ कहना चाह रही थी। पीड़िता के पास में खड़े अस्पताल के बर्न यूनिट के हेड डॉ. शलभ और चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुनील गुप्ता ने बताया कि उसके मुंह से निकली हुई बातें इतनी ही समझ में आ रहीं थी कि वह जानना चाह रही थी कि वह बच जाएगी न।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed