{"_id":"5baa5dd8867a557feb4e3245","slug":"two-sisters-dead-body-found-in-gutter-at-delhi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"19 सितंबर से गायब थीं सगी बहनें, 6 दिन बाद नाले में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
19 सितंबर से गायब थीं सगी बहनें, 6 दिन बाद नाले में मिला शव
Tue, 25 Sep 2018 09:40 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 25 Sep 2018 09:40 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
sisters dead
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सीलमपुर निवासी अगवा दो सगी बहनों की हत्या कर दी गई। शव रविवार रात को सड़ी-गली हालत में अलीपुर स्थित पीरागढ़ी नाले से बरामद हुए। इनकी शिनाख्त रुखसार (22) और नबीला (19) के रूप में हुई है। 19 सितंबर को नौकरी के लिए इंटरव्यू देने जाने की बात कर दोनों बहनें घर से निकली थीं। इसके बाद दोनों गायब हो गईं। परिजनों ने रुखसार के पति लक्की पर दोनों की हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आंबेडकर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंपकर छानबीन शुरू कर दी है। सीलमपुर थाना पुलिस लक्की की तलाश कर रही है।
2 of 5
sisters dead
पुलिस के मुताबिक, रुकसार और नबीला परिवार के साथ गली नंबर-6, चौहान बांगर, सीलमपुर में रहती थीं। परिवार में पिता मो. अहमद, मां शबनम, दो बहनें व एक छोटा भाई है। चार साल पूर्व रुकसार ने दूसरे धर्म के लड़के से प्रेम विवाह कर लिया था। रुकसार की डेढ़ साल की बेटी भी है, लेकिन विवाद के बाद रुकसार छह माह से मायके में रह रही थी।
3 of 5
sisters dead
वहीं नबीला साहिबाबाद में हर्बल दवा बनाने वाली कंपनी में काम करती थी। कुछ दिन पूर्व उसकी नौकरी छूट गई थी। एक रिश्तेदार ने बताया कि 19 सितंबर को रुकसार के मोबाइल पर अज्ञात नंबर से फोन आया था। कॉलर ने नौकरी के लिए इंटरव्यू कराने की बात कर दोनों को कश्मीरी गेट बुलाया था। वहां से कैब से दोनों को मॉडल टाउन जाना था। रुकसार ने कश्मीरी गेट से कॉल कर कैब में बैठने की बात मां को बताई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
sisters dead
इसके कुछ देर बाद दोनों के मोबाइल बंद हो गए और दोनों गायब हो गईं। परिवार ने तलाश करने के बाद सीलमपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी। इधर, इस बीच रविवार देर रात अलीपुर स्थित पीरागढ़ी नाले में पुलिस को दो शव सड़ी-गली हालत में मिले। शव अर्धनग्न अवस्था में थे। अलीपुर पुलिस ने छानबीन के दौरान उनके परिवार से संपर्क किया, जिसके बाद सोमवार देर शाम परिजनों ने रुकसार के हाथ में गुदे उसके पति लक्की के टैटू से पहचान की, जबकि छोटी बेटी की पहचान पायल से हुई। परिजनों ने रुकसार के पति पर दोनों को अगवा कर हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
5 of 5
डेमो
- फोटो : डेमो
एसडीएम जांच के बाद हत्या और दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी लक्की की तलाश की जा रही है। पोस्टमार्टम में दोनों मृतकाओं के शरीर पर किसी बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं। विसरा सुरक्षित रख लिया गया है।-अतुल कुमार ठाकुर, उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।