{"_id":"5baa3824867a557f624a0670","slug":"jagmohan-malhotra-birthday-bureaucrat-was-second-name-of-terror-for-old-delhi-people-in-emergency","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भारत का ऐसा नौकरशाह जिससे खौफ खाते थे दिल्लीवाले, इमरजेंसी में किया ये काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत का ऐसा नौकरशाह जिससे खौफ खाते थे दिल्लीवाले, इमरजेंसी में किया ये काम
Tue, 25 Sep 2018 06:59 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 25 Sep 2018 06:59 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Jagmohan Malhotra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
वह छोटे कद के एक सामान्य से दिखने वाले शख्स थे, जिनकी नाक लंबी थी और बाल तो गायब ही हो गए थे। आगे के जो चंद बाल थे उन्हें वो अक्सर पीछे झटकते रहते थे ताकि सिर के बीच का हिस्सा खाली न दिखे। ये सब सुनकर आपको लगेगा कि यहां किसी साधारण शख्स की बात हो रही है लेकिन हम भारत के एक ऐसे नौकरशाह की बात कर रहे हैं जिसका खौफ पुरानी दिल्ली के लोगों में गहराइयों तक था। उनका इतना खौफ था अगर उनकी गाड़ी दूर से ही दिख जाए तो लोग छिपने की जगह ढूंढने लगते थे। हम बात कर रहे हैं देश के नामी नौकरशाह जगमोहन मल्होत्रा (Jagmohan Malhotra) की। आज उनका जन्म दिन है। उनका जन्म 25 सितंबर 1927 को पश्चिम पंजाब के रेलवे कॉलोनी में हुआ था। जगहमोन दिल्ली के एलजी, गोवा और जम्मू-कश्मीर के गवर्नर रह चुके हैं। जगमोहन लोकसभा सांसद भी रह चुके हैं। पढ़ें इमरजेंसी के दौर का उनका दिलचस्प किस्सा....
2 of 5
Jagmohan Malhotra
जगमोहन मल्होत्रा के कई किस्से मशहूर हैं लेकिन इमरजेंसी के दौरान हुई एक घटना के लिए वह काफी जाने जाते हैं। उस वक्त यानी 1975 में जगमोहन मल्होत्रा दिल्ली विकास प्राधिकरण के चेयरमैन थे। उनकी पसंद सफाई पसंद अधिकारी की थी। उस वक्त संजय गांधी ने पुरानी दिल्ली से खासतौर से झुग्गियां हटवाने का ऐलान किया था और इसके लिए उनकी पहली पसंद जगमोहन मल्होत्रा ही थे।
3 of 5
Jagmohan Malhotra
उस दौर के एक किस्से का जिक्र वरिष्ठ पत्रकार तवलीन सिंह ने अपनी किताब दरबार में भी किया है। दरअसल झुग्गियों को हटवाने का जो काम जगमोहन मल्होत्रा को दिया गया था उसमें सबसे पहला नाम आया था उस वक्त के मशहूर 'फ्लोरा' रेस्टोरेंट का। यह जामा मस्जिद से बिल्कुल नजदीक था और इसकी खिड़कियों से जामा मस्जिद को देखा जा सकता था। इस रेस्टोरेंट के टूटने के किस्से के बारे में तवलीन अपनी किताब में लिखती हैं, 'जब मैंने लोगों से अपने पसंदीदा रेस्टोरेंट के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि जगमोहन के आदेश पर इसे तोड़ दिया गया. यह अवैध था।' इसके बाद एक-एककर झुग्गियां तोड़ी गईं और तुर्कमान गेट पूरी तरह साफ कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Jagmohan Malhotra
यही सिलसिला आगे बढ़ा तो स्थानीय लोगों में जगमोहन मल्होत्रा का खौफ बैठ गया। उनको लेकर तमाम तरह की अफवाहें उड़ने लगीं, जिसमें जगमोहन द्वारा मुसलमानों को नफरत करने की बात भी थी। हालांकि ये बात इसलिए उड़ी थी क्योंकि जिनकी झुग्गियां हटी थीं उनमें ज्यादातर मुसलमान थे।
विज्ञापन
5 of 5
Jagmohan Malhotra
तवलीन सिंह ने अपनी किताब में इस बात का भी जिक्र किया है, उन्होंने लिखा, जगमोहन के बारे में चर्चा थी कि वे मुसलमानों को पसंद नहीं करते। एक मीटिंग के बारे में कहा जाता था कि जगमोहन ने इसमें कहा है कि मैं जामा मस्जिद तक पूरा इलाका साफ चाहता हूं। मैं नहीं चाहता कि यहां एक और पाकिस्तान बसे। हालांकि बाद में जगमोहन ने इस तरह की किसी भी बैठक से इनकार कर दिया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।