{"_id":"57e28dc94f1c1b0502a8342c","slug":"two-patient-on-single-bed-one-woman-and-another-a-man","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'पप्पू यादव नाम है मेरा.. एक बिस्तर पर दो मरीज.. वह भी एक स्त्री और दूसरा पुरुष'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'पप्पू यादव नाम है मेरा.. एक बिस्तर पर दो मरीज.. वह भी एक स्त्री और दूसरा पुरुष'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अस्पताल में निरीक्षण के दौरान फोटो लेने से रोके जाने पर मधेपुरा (बिहार) से सांसद पप्पू यादव बिफर पड़े और कहा कि पप्पू यादव नाम है मेरा और संसद सदस्य हूं। कहां है ऐसा आदेश कि एक सांसद अस्पताल का निरीक्षण नहीं कर सकता और फोटो नहीं खींच सकता है।
2 of 5
पप्पू यादव का दौरा
- फोटो : अमर उजाला
एक-एक बिस्तर पर दो-दो मरीज और वह भी एक स्त्री और दूसरा अन्य पुरुष यह व्यवस्था बिल्कुल ठीक नहीं है । उन्होंने कहा कि अस्पताल में बेड खाली होने का दावा किया जा रहा है, जबकि हालात बिल्कुल उलट हैं। पप्पू यादव ने कहा कि वह इस संबंध में केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री को पत्र लिखेंगे और संसद के अगले सत्र में अस्पतालों में मरीजों की स्थिति पर आवाज उठाएंगे।
3 of 5
पप्पू यादव का दौरा
- फोटो : अमर उजाला
पप्पू यादव इन दिनों दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में इलाज कराने आने वाले डेंगू और चिकनगुनिया के मरीजों का हालचाल जानने के लिए अस्पतालों का दौरा कर रहे हैं। बुधवार को सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव केंद्र सरकार के राममनोहर लोहिया अस्पताल का दौरा करने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पप्पू यादव का दौरा
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान वहां एक ही बिस्तर पर एक स्त्री और पुरुष मरीज को भर्ती देख भड़क गए और अस्पतालकर्मियों को खरी-खोटी सुनाने लगे और कहा कि ऐसी व्यवस्था बिल्कुल भी ठीक नहीं है। आपातकालीन विभाग में एक बिस्तर पर भर्ती एक मरीज को ऑक्सीजन लगा हुआ था और उसी बिस्तर पर एक और मरीज को लिटा दिया गया था। इस पर उन्होंने कहा कि गंभीर मरीजों के साथ भी इस तरह का व्यवहार किया जा रहा है।
विज्ञापन
5 of 5
पप्पू यादव का दौरा
- फोटो : अमर उजाला
एक मरीज के तीमारदार ने बताया कि विटामिन की दवा बाहर से मंगवाई जा रही है तो अस्पतालकर्मियों ने बताया कि इस तरह की कुछ दवाएं अस्पताल में सप्लाई नहीं होती, लिहाजा बाहर से मंगवाना पड़ता है। इससे पहले उन्होंने दिल्ली सरकार के लोकनायक अस्पताल का भी निरीक्षण किया था और वहां कुछ मरीजों की आर्थिक मदद की थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।