यमुना एक्सप्रेसवे पर होंडा सिटी कार में गैंगरेप का मामला सामने आया है। 120 किलोमीटर के एक्सप्रेसवे पर दरिंदे चलती कार में घंटों वारदात को अंजाम देते रहे लेकिन कहीं पुलिस नहीं दिखी। जबकि एक्सप्रेसवे पर मथुरा, अलीगढ़, बुलंदशहर और नोएडा तक का क्षेत्र है।
2 of 5
yamuna expressway gangrape
- फोटो : अमर उजाला
कागजों में इन जनपदों की पुलिस यहां चेकिंग करती है लेकिन अगर पीड़िता की बात पर यकीन किया जाए तो उसे कहीं सुरक्षाकर्मी नहीं दिखे। हालांकि सूचना मिलने पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यमुना एक्सप्रेसवे पर युवती के साथ यह दरिंदगी शनिवार को हुई है। कोतवाली में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक मेरठ निवासी युवती ग्रेटर नोएडा में नौकरी करती है।
युवती शाम को करीब पांच बजे ऑफिस से घर जाने को निकली थी। रास्ते में उसे सलमान नामक कार सवार एक परिचित युवक मिला। सलमान ने उसे घर तक छोड़ देने की बात कह कार में बैठने के लिए कहा। इसके बाद युवती कार में बैठ गई। सलमान पहले भी एक दो बार उसे घर तक छोड़ा है। रास्ते में गलगोटिया कॉलेज के पास सलमान ने अपने एक दोस्त साजिद को भी बुला लिया।
सलमान और साजिद गौतमबुद्धनगर के दादरी नई आबादी के रहने वाले हैं। दोनों कार को मथुरा की तरफ ले जाने के लिए यमुना एक्सप्रेसवे पर पहुंच गए। जब युवती ने विरोध किया तो मारपीट कर दोनों ने उसके साथ कार में बलात्कार किया। शनिवार रात करीब नौ बजे युवती को लेकर यह लोग मथुरा के कृष्णानगर इलाके में पहुंचे और युवती को छोड़कर भागने लगे।
5 of 5
चलती कार में महिला से गैंगरेप
- फोटो : डेमो पिक
युवती ने 100 नंबर पर फोन कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंच गई और सलमान और साजिद को कार के साथ पकड़ लिया। सीओ सिटी प्रीति सिंह ने बताया कि गैंगरेप का मुकदमा दर्ज कर दोनों युवकों को जेल भेज दिया गया है। वहीं पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।