Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Nano-bubble technology will purify drain water before it flows into the Yamuna.

Delhi NCR News: यमुना में गिरने से पहले नाले के पानी को साफ करेगी नैनो बबल तकनीक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2026 07:47 PM IST
विज्ञापन
पहली बार नाले के भीतर ही होगा गंदे पानी का उपचार, डिफेंस कॉलोनी ड्रेन में शुरू हुआ परीक्षण
विज्ञापन

पांच करोड़ रुपये की परियोजना का तीन महीने तक होगा परीक्षण
संदीप वर्मा
नई दिल्ली। यमुना में गिरने वाले गंदे नालों के पानी को साफ करने के लिए दिल्ली में अब नई तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। राजधानी में पहली बार डिफेंस कॉलोनी ड्रेन में नैनो बबल तकनीक के जरिये पानी के उपचार की पहल की गई है। इसके तहत गंदे पानी को सीवेज शोधन संयंत्र (एसटीपी) तक ले जाने के बजाय नाले के भीतर ही साफ किया जाएगा।
तकनीक की मदद से पानी में घुली ऑक्सीजन का स्तर बढ़ाकर जैविक प्रदूषण कम करने का प्रयास होगा। सोमवार को जल मंत्री प्रवेश साहिब सिंह इस परियोजना का निरीक्षण करेंगे। दिल्ली जल बोर्ड की करीब पांच करोड़ रुपये की इस परियोजना को आईआईटी रोपड़ और आईआईटी (बीएचयू) के सहयोग से लागू किया जा रहा है। इसका परीक्षण 15 नवंबर से शुरू हो चुका है। परियोजना का मुख्य उद्देश्य डिफेंस कॉलोनी ड्रेन के पानी को बरापुला नाले के रास्ते यमुना में पहुंचने से पहले उपचारित करना है। इस नाले से आसपास के क्षेत्रों में दुर्गंध की समस्या भी बनी रहती है। स्थानीय निवासी लंबे समय से नाले की सफाई और बदबू से राहत की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

ऐसे काम करती है नैनो बबल तकनीक
इस तकनीक के तहत पानी में बेहद छोटे आकार के ऑक्सीजन के बुलबुले छोड़े जाते हैं। सामान्य बुलबुलों के मुकाबले ये पानी में अधिक समय तक बने रहते हैं, जिससे उसमें घुली ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ती है। ऑक्सीजन की उपलब्धता बढ़ने से पानी में मौजूद लाभकारी सूक्ष्मजीव सक्रिय होते हैं। ये सूक्ष्मजीव जैविक प्रदूषकों को तोड़ने में मदद करते हैं। इससे पानी की गुणवत्ता में सुधार होने के साथ नाले से उठने वाली दुर्गंध कम होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन महीने तक परखी जाएगी तकनीक की क्षमता
परियोजना के तहत अगले तीन महीने तक तकनीक का परीक्षण और स्थिरीकरण किया जाएगा। इस दौरान पानी की गुणवत्ता में होने वाले बदलाव और उपचार प्रक्रिया की कार्यक्षमता का आकलन किया जाएगा। इसके बाद एक साल तक इसके संचालन की योजना है। परियोजना में भुगतान उपचारित पानी की वास्तविक मात्रा और निर्धारित गुणवत्ता मानकों को पूरा करने के आधार पर किया जाएगा। इसके प्रदर्शन पर नजर रखने के लिए ऑनलाइन निगरानी व्यवस्था भी विकसित की गई है।

सफल होने पर दूसरे नालों में भी होगा इस्तेमाल
दिल्ली में यमुना के प्रदूषण के प्रमुख स्रोतों में 22 बड़े नाले शामिल हैं। इनमें नजफगढ़ और शाहदरा जैसे नाले प्रमुख हैं। इन नालों के जरिये बड़ी मात्रा में गंदा पानी यमुना में पहुंचता है। डिफेंस कॉलोनी ड्रेन में नैनो बबल तकनीक का प्रयोग सफल रहता है तो इसे अन्य नालों में भी लागू किया जा सकता है। दिल्ली जल बोर्ड इससे पहले भी पांच प्रमुख नालों में नाले के भीतर ही पानी के उपचार की योजना बना चुका है। ऐसे में इस परियोजना के नतीजे यमुना की सफाई के लिए भविष्य की रणनीति तय करने में महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed