फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

120 किमी लंबे यमुना एक्स्प्रेसवे पर चलती कार में घंटों रेप करते रहे दरिंदे, कहीं नहीं दिखी पुलिस

Mon, 16 Apr 2018 12:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मथुरा/ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, मथुरा/ग्रेटर नोएडा Updated Mon, 16 Apr 2018 12:23 PM IST
विज्ञापन
two men kept on raping a girl on yamuna expressway in running car no police on spot
yamuna expressway gangrape - फोटो : अमर उजाला

यमुना एक्सप्रेसवे पर होंडा सिटी कार में गैंगरेप का मामला सामने आया है। 120 किलोमीटर के एक्सप्रेसवे पर दरिंदे चलती कार में घंटों वारदात को अंजाम देते रहे लेकिन कहीं पुलिस नहीं दिखी। जबकि एक्सप्रेसवे पर मथुरा, अलीगढ़, बुलंदशहर और नोएडा तक का क्षेत्र है।

two men kept on raping a girl on yamuna expressway in running car no police on spot
yamuna expressway gangrape - फोटो : अमर उजाला

कागजों में इन जनपदों की पुलिस यहां चेकिंग करती है लेकिन अगर पीड़िता की बात पर यकीन किया जाए तो उसे कहीं सुरक्षाकर्मी नहीं दिखे।  हालांकि सूचना मिलने पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यमुना एक्सप्रेसवे पर युवती के साथ यह दरिंदगी शनिवार को हुई है। कोतवाली में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक मेरठ निवासी युवती ग्रेटर नोएडा में नौकरी करती है।

two men kept on raping a girl on yamuna expressway in running car no police on spot
yamuna expressway

युवती शाम को करीब पांच बजे ऑफिस से घर जाने को निकली थी। रास्ते में उसे सलमान नामक कार सवार एक परिचित युवक मिला। सलमान ने उसे घर तक छोड़ देने की बात कह कार में बैठने के लिए कहा। इसके बाद युवती कार में बैठ गई। सलमान पहले भी एक दो बार उसे घर तक छोड़ा है। रास्ते में गलगोटिया कॉलेज के पास सलमान ने अपने एक दोस्त साजिद को भी बुला लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
two men kept on raping a girl on yamuna expressway in running car no police on spot
Yamuna Expressway

सलमान और साजिद गौतमबुद्धनगर के दादरी नई आबादी के रहने वाले हैं। दोनों कार को मथुरा की तरफ ले जाने के लिए यमुना एक्सप्रेसवे पर पहुंच गए। जब युवती ने विरोध किया तो मारपीट कर दोनों ने उसके साथ कार में बलात्कार किया। शनिवार रात करीब नौ बजे युवती को लेकर यह लोग मथुरा के कृष्णानगर इलाके में पहुंचे और युवती को छोड़कर भागने लगे।

विज्ञापन
two men kept on raping a girl on yamuna expressway in running car no police on spot
चलती कार में महिला से गैंगरेप - फोटो : डेमो पिक

युवती ने 100 नंबर पर फोन कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंच गई और सलमान और साजिद को कार के साथ पकड़ लिया। सीओ सिटी प्रीति सिंह ने बताया कि गैंगरेप का मुकदमा दर्ज कर दोनों युवकों को जेल भेज दिया गया है। वहीं पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed